back to top
गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026

T-20 वर्ल्ड कप: दुबे के धमाल से भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया

Share

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया। भारत की तरफ से शिवम दुबे नें 66 रनों की विस्फोटक पारी और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी से जीतकर भारत को ग्रुप में टॉप पर पहुंचा दिया।

India vs Netherlands मैच का सारांश 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। भारत ने शुरुआत में कुछ झटके जरूर खाये और ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार बिना स्कोर किये पवेलियन लौटे, लेकिन टीम ने आक्रमण और संयम दोनों की आवश्यकता को समझते हुए रन बनाए। 

ईशान किशन 18(7) और तिलक वर्मा 34(28) रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड्स के गेंदबाज आर्यन डट शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में दो लेफ्ट हैंडरों को आउट कर भारत को 2 विकेट पर 50 रन कर दिया। लेकिन इसके बाद फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे शिवम दुबे नें 31 गेंदों पर 66 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए। हार्दिक पांड्या 30(21) रन के साथ 76 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया। भारत ने 20 ओवर में 193/7 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लॉगन वैन बीक ने 3/56 ने अच्छी गेंदबाजी की।

194 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स ने सधी शुरुआत की। नीदरलैंड्स टीम का स्कोर ड ने पावरप्ले में 36/1 था। पावरप्ले के अंतिम ओवर में मैक्स ओडाउड 20(18) रन बनाकर आउट हुए। माइकल लेविट नें 24(23) बास डे लीड ने 33 रन की पारी खेली। कॉलिन अकरमैन 23(15) रन तो  Zach Lion-Cachet 26 (16) रन की पारी खेली। नोए क्रोएस नें भी 25 रन बनाएं। कुछ खिलाड़ियों नें अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंत तक यह पर्याप्त नहीं था। नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 176/6 रन ही बना सकी। वहीं भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए जब की शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने किफायती स्पेल दिया। शिवम दुबे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने जीते अपने अपने मैच। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी