आज टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान vs नामीबिया एवं साउथ अफ्रीका vs यूएई के मध्य खेला गया। जहां पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से रौंदा और दक्षिण अफ्रीका ने UAE को आसानी से हरा दिया। एक तरफ साहिबजादा फरहान का शतक और दूसरी तरफ अफ्रीकन की मजबूत गेंदबाजी ने फैंस का अच्छा मनोरंजन किया।
T20 वर्ल्ड कप अपडेट्स – दक्षिण अफ्रीका vs यूएई मैच की खबर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 122/6 बनाया। अलीशान शराफू ने 45 रन बनाए, लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज रन बनाने में असफल हो गए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने बढ़िया कंट्रोल दिखाया – कॉर्बिन बोश 3/12, अंरिच नॉर्तजे 2 और जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट लिए। UAE के आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रनों का लक्ष्य हासिल किया। एडन मार्करम 28(11) रन बनाकर तेज शुरुआत की। डि कॉक ने 14(16) रन बनाकर आउट हुए, लेकिन रियान रिकल्टन 30(16) रन और डिवाल्ड ब्रेवीस 36(25) रन ने पारी संभाली। जेसन स्मिथ ने फिनिश ने आखिरी रन बनाकर मैच खत्म किया। प्रोटीज का यह चौथी लगातार जीत है।
कॉर्बिन बोश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान vs नामीबिया
नामीबिया ने कोलंबो के मैदान पर टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी चुनी, लेकिन पाकिस्तान ने 20 ओवर में 199/3 का मजबूत स्कोर बनाया। साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्कों के साथ नाबाद 100 रन बनाए। सलमान अली आघा 38(23) रन का योगदान दिया। शादाब खान ने 36(22) रन बनाकर टीम को 200 के नजदीक के पास पहुंचाया।
नामीबिया बड़े स्कोर का पीछा करते समय बल्लेबाजी ढह गई। नामीबिया की पूरी टीम 97 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी स्पिनर आज मैच में हावी रहे, तारिक ने 4/16 विकेट लिया, जबकि शादाब खान ने 3/19 विकेट लिया। जबकि मोहम्मद नवाज नें 1/22 विकेट लिया।
साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एनसीआर में 160 किमी/घंटा रफ्तार से कवच सिस्टम का सफल परीक्षण।

