back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

प्रयागराज में घरेलू विवाद के बीच युवक ने किया आत्महत्या, परिवार में शोक

Share

प्रयागराज में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें घरेलू तनाव और व्यक्तिगत मुश्किलों के बीच एक युवक ने अपनी जिंदगी ख़त्म करने का फैसला लिया। प्रयागराज के जगदीशपुर गांव में ऐसा ही हुआ, जहां एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

प्रयागराज सुसाइड घटना से जुड़ी खबर 

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के जगदीशपुर गांव में 32 वर्षीय ज्ञान चंद्र निषाद ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका कारण पत्नी का ससुराल चले जाना और पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। ऐसा बताया गया की ज्ञान चंद्र पत्नी को लेने ससुराल गए था लेकिन उसके ना आने से काफी दुखी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमॉर्टम ना करा के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों की आपसी सहमति से सौंप दिया गया। 

परिजनों के अनुसार, यह व्यक्ति घरेलू विवाद और पारिवारिक कलह के कारण परेशान था। उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में थी और वापस घर नहीं लौट रही थी। युवक नशे का आदि था जिससे परिवार में तनाव की स्थिति रहती थी। पत्नी के वापस ना आने पर क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की चार बेटियाँ है, अचानक मृत्यु से परिवार शोक में डूब गया। 

प्रयागराज में 7 दिनों से लापता युवक की लाश मिली। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी