back to top
मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

उत्तर मध्य रेलवे ने 160 किमी/घंटा रफ्तार पर ‘कवच’ सिस्टम का सफल परीक्षण

Share

भारतीय रेल नेटवर्क में गति और सुरक्षा को बढ़ाना हमेशा से एक चुनौती रहा है। यही कारण है कि उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने दादरी-टुंडला सेक्शन में 160 किमी/घंटा की उच्च रफ्तार पर स्वदेशी निर्मित “कवच” का सफल परीक्षण करना एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। यह तकनीक दुर्घटना-रोधी सुरक्षा प्रणालियों को और मजबूत करेगी और मानवीय गलती से होने वाले दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कवच रेलवे परीक्षण का पूरा विवरण 

इस परीक्षण में 14 फरवरी 2026 को 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का इस्तेमाल किया गया था। 160 किमी/घंटा की ऊंची स्पीड पर, कवच ने स्वचालित ब्रेकिंग और गति निगरानी दोनों को बखूबी नियंत्रित किया।

परीक्षण में क्या खास था? 

इस ट्रायल में निम्न महत्वपूर्ण तत्वों पर फोकस किया गया – 

  • गति-पर्यवेक्षण (Speed Supervision): उच्च गतियों पर ट्रेन की गति को सुरक्षित सीमाओं में जानना।
  • स्वचालित ब्रेकिंग प्रतिक्रिया: किसी भी संभावित जोखिम की स्थिति में सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से ब्रेक लगाना। 
  • SPAD (Signal Passing at Danger) रोकथाम: खतरे पर संकेत पार करने जैसी घटनाओं को रोकने की क्षमता की जांच।
  • विफलता स्थिति में प्रतिक्रिया: स्टेशन-से-स्टेशन और लोको संचार विफलता जैसी कठिन परिदृश्यों में सिस्टम की प्रतिक्रिया।
  • ऑटो-व्हिसलिंग (Automatic Whistling): रेल क्रॉसिंग पर स्वतः हॉर्न बजाने की परीक्षण सुविधा।

इन व्यापक परीक्षणों से पता चला कि “कवच” भी भारी गति पर सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित कर सकता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

आगे क्या परीक्षण होना है?

वंदे भारत रेक के साथ ‘कवच’ परीक्षण सफल रहने के बाद अब इसका अगला चरण है

  • पारंपरिक कोच संयोजनों के साथ परीक्षण करना।
  • WAP-5 और WAP-7 बिजली लोकोमोटिव्स के साथ विस्तृत परीक्षण (16, 17 और 18 फरवरी 2026 को)।
  • सभी आवश्यक निरीक्षण और स्वीकृतियां मिलने के बाद नियमित चलने वाली ट्रेन सेवाओं में ‘कवच’ का उपयोग।

इन कदमों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिस्टम वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में सुरक्षित और भरोसेमंद है।

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र नें की आत्महत्या, 6 सहपाठियों पर उत्पीड़न का आरोप। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी