ट्रांसपोर्ट नगर में एक साधारण रजिस्ट्री फाइल पास करने के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए नगर निगम का राजस्व निरीक्षक दबोच लिया गया। वहीं बारा थाना के इंस्पेक्टर को भी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
प्रयागराज नगर निगम घूस घटना से जुड़ी पूरी खबर
18 फरवरी 2026 को प्रयागराज के जोन-6 के राजस्व निरीक्षक अनूप चंद मिश्रा को UP एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (विजिलेंस) ने रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता राजकुमार यादव (मीरापट्टी धूमनगंज) ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उनकी मां फूलकली देवी ने गयासुद्दीनपुर में मकान की रजिस्ट्री कराई थी। अनूप ने नामांतरण फाइल पास करने के बदले दस हजार रुपये मांगे।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने गुप्त तरीके से योजना बनाई और निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। ट्रांसपोर्ट नगर से उन्हें गिरफ्तार कर धूमनगंज थाने ले गई। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हो गया।

इसी दिन बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को 75 हजार रुपये की घूस पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पक्ष की शिकायत पर एंटी-करप्शन टीम ने योजना के तहत पैसे लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया। जब टीम उन्हे पकड़कर ले जाने लगी तो गिड़गिड़ाने लगे की छोड़ दो, बर्बाद हों जाऊंगा। इंस्पेक्टर मूलतः वाराणसी जिले का रहने वाला है। 2012 में दरोगा से प्रोन्नति करके इस पद पर पहुंचा था।
प्रयागराज में एक बार फिर साइबर ठगी, डॉट apk के जरिए उड़ाए रुपए।

