प्रयागराज के बजहां गांव में दोस्ती की आड़ में छिपी क्रूरता ने सभी को स्तब्ध कर दिया। रविवार रात शराब और जुए के 2500 रुपये के छोटे से विवाद ने 24 साल के कुलदीप बिंद की जान ले ली, और उसके करीबी दोस्त मुन्ना ने अपने भाइयों व मां के साथ मिलकर हत्या कर दी।
शराब जुआ हत्या घटना का पूरा विवरण
कुलदीप बिंद अजहां गांव की दौलतपुर बस्ती में काम करते थे। कुलदीप अपने पिता राममूरत बिंद के छह बेटों और चार बेटियों में सबसे छोटा था। रविवार शाम को कुलदीप अपने गहरे दोस्त मुन्ना उर्फ मुनमुन के साथ घर से निकला। सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुन्ना के घर के सामने सड़क किनारे उनका खून से सना शव मिला।
पुलिस ने घटना पर तेजी से कार्रवाई शुरू की। पिता की तहरीर पर मुन्ना, उसके भाई पप्पू, देसी बिंद और मां बबनी देवी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को झूंसी थाने की एक टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ महेश मिश्र ने बताया कि आरोपी ने कुलदीप को घर के अंदर ही लकड़ी के चैले से मार डाला और फिर शव बाहर फेंक दिया।
पूछताछ में पता चला की दोनों दोस्त एक-एक दिन अपनी जेब से शराब लाकर एक-दूसरे को पिलाते। रविवार को मुन्ना की बारी थी, लेकिन कुलदीप ने ही पैसे खर्च कर शराब मंगवाई। जुए में 2500 रुपये का विवाद हुआ, कुलदीप ने गुस्से में मुन्ना को दांत से काट लिया। जिससे गुस्से में आकार मुन्ना ने अपने घर वालों को फोन कर बुलाया एवं कुलदीप पर हमला कर दिया।
मिनी माघ मेला 2026 में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

