चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में ‘ग्रुप डी’ के मुकाबले में अफगानिस्तान vs कनाडा के मध्य मुकाबला खेला गया। कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरा। दोनों टीमें सुपर-8 के मुकाबले में पहले ही बाहर हो चुकी थी, यह दोनों के लिए सम्मान की लड़ाई थी।
अफगानिस्तान vs कनाडा मैच का हाल
अफगानिस्तान की धमाकेदार बल्लेबाजी
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 47 रन जोड़े। गुरबाज 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। जबकि इब्राहिम जादरान ने नाबाद 56 गेंदों पर नाबाद 95 रन ठोके जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल है। जादरान ने सेदीकुल्लाह अटल के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। अटल ने 32 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कनाडा की तरफ से जस्करन सिंह ने 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए।
कनाडा की पारी
200 का पीछा करते हुए कनाडा की शुरुआत खराब रही। पहले 6 ओवर के अंदर में 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान बाजवा 13 रन बनाकर लौटे। हर्ष ठाकर ने 30 और साद बिन जफर ने 28 रनों की पारी खेली, लेकिन ये काफी न था। युवराज साम्रा भी दहाई के अंक तक पहुंचे और 17 रन बनाकर आउट हुए। कनाडा की पूरी टीम 20 ओवर में 118/8 रन ही बना सकी। 39 साल के दिग्गज मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट झटके। राशिद खान ने भी 2/19 लिया।
इब्राहिम जादरान को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

