आज, डिजिटल इंडिया में, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान हमारी हर दिन की ज़िंदगी में शामिल हो गया है। लेकिन साइबर अपराधी इसी डिवाइस-सुविधा का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये उड़ाने में माहिर हो गए हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला प्रयागराज के जयंतीपुर इलाके से सामने आया है, जहां एक युवक फर्जी बैंक ऐप डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से लगभग ₹5.95 लाख की साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना।
प्रयागराज साइबर फ्रॉड घटना की पूरी खबर
जयंतीपुर सुलेमसराय के रहने वाले ओम प्रकाश विश्वकर्मा को चार फरवरी को व्हाट्सएप पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एक लिंक मिला। लिंक में बैंक का ऑफिशियल ऐप होने का दावा था। भरोसा करके उन्होंने ऐप डाउनलोड कर अपनी बैंक डिटेल्स भर दीं।
कुछ ही मिनटों बाद उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। घबराहट में वे सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक शाखा पहुंचे। वहां ब्रांच मैनेजर ने ऐप को फर्जी बताते हुए स्टेटमेंट चेक किया। पता चला कि 5.95 लाख रुपये गायब हो चुके थे। ओम प्रकाश ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल ठगों की खोज जारी है।
प्रयागराज में हाई कोर्ट के पास हनुमान मंदिर से चोरी हुए तांबे के घड़े।

