प्रयागराज नगर निगम ने सरोजिनी नायडू मार्ग पर एक “अर्बन मार्केट” बनाने का प्रस्ताव पेश किया है, जिसका उद्देश्य शहर की शॉपिंग और खानपान अनुभव को आधुनिक बनाना है। यह विकसित, व्यवस्थित और सुरक्षित बाजार खरीदारी का स्थान बनने जा रहा है। प्रयागराज अर्बन मार्केट स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों को नई सुविधाएं देने की भी क्षमता रखती है।
प्रयागराज अर्बन मार्केट की प्रोजेक्ट डिटेल्स
- करीब 1000 मीटर लंबे अर्बन मार्केट का प्रस्ताव प्रयागराज नगर निगम व विकास प्राधिकरण ने रखा है।
- शुरूआती चरण में 250 मीटर में 60 अत्याधुनिक खाद्य दुकानें, कियोस्क(एक छोटा बूथ, स्टैंड जैसे समाचार एवं जलपान स्टैंड) और फल-सब्जी की दुकानें बनानी होंगी।
- यहां आधुनिक डिजाइन, स्वच्छतापूर्ण वातावरण, बेहतर वेंडिंग(ठेला, खोमचा लगाने वाले) ज़ोन और पार्किंग, वाई-फाई जैसी डिजिटल सुविधाएं होंगी।
- स्मार्ट मार्केट का लक्ष्य गंदगी, अनियमित सड़क वेंडिंग और ट्रैफिक जाम को कम करना है, साथ ही शहर में छोटे वेंडरों को सुव्यवस्थित स्थान देना है।
- हाल ही में, नगर निगम ने पुराने असंगठित दुकानों को हटाकर एक सुरक्षित और व्यवस्थित बाजार का निर्माण शुरू किया है।
इसे भी देखें – प्रयागराज मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनी-अरैल में बुद्ध विहार प्रस्तावित।
अतिक्रमण कार्य बल द्वारा गुरुवार कों की कार्रवाई
अतिक्रमण कार्य बाल(ईटीएफ) ने गुरुवार को अतिक्रमण अभियान चलाया। जिसमें जानकारी दी गई की यह अभियान ऑल सेंट्स कैथेड्रल से एजी ऑफिस-थॉर्नहिल चौराहे तक चलाया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि सड़क पर लगे विक्रेताओं को हटा दिया गया है और अभियान में 48,150 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ग्रीन जोन के चहारदीवारी के पास दुकान लगाने वालों कों छोड़ दिया गया था। लेकिन उन्हे जल्दी ही स्थान खाली करना पड़ेगा।
प्रयागराज अर्बन मार्केट का बैकग्राउंड और इतिहास
- भारत के कई मेट्रो शहरों में “अर्बन मार्केट” और “स्मार्ट मार्केट” का विचार सफल रहा है, जिससे छोटे दुकानदारों को संगठित, सम्मानजनक काम मिलता है और खरीदारों को सुविधा और सुरक्षा मिलती है।
- प्रयागराज में सरोजिनी नायडू मार्ग हमेशा से भीड़, स्ट्रीट फूड और फुटपाथी व्यवसाय के लिए चर्चित रहा है। लेकिन ट्रैफिक, स्वास्थ्य और अराजकता तीनों लगातार चुनौतियों रहे हैं।
- PDA के मास्टर प्लान-2031 और प्रयागराज स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य शहर को आधुनिक बनाने के लिए सड़कों, मार्केट्स, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं को व्यवस्थित करना है।
सरोजनी नायडू रोड पर अर्बन मार्केट का प्रभाव
- व्यापारियों का कहना है कि उन्हें व्यवस्थित दुकानें और सुखद कार्यस्थल मिलेंगे।
- उपभोक्ता: ऑर्गनाइज्ड शहर, स्वच्छता, पार्किंग, बैठने की जगह, बेहतर भोजन की सुविधा और डिजिटल भुगतान की सुविधा।
- फुटपाथ, सड़क और बाजार में भीड़ और अराजकता से निपटने में ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन को बड़ी राहत मिलेगी।
- साथ ही, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से कचरा प्रबंधन, सड़कों को साफ करना और हरियाली को बढ़ाना जैसे विशेष उपाय भी प्रस्तावित हैं।
सारांश
यह अत्याधुनिक शहरी बाजार परियोजना प्रयागराज की शहरी जीवन को नई दिशा देगी। प्रयागराज अर्बन मार्केट , जो सरोजिनी नायडू मार्ग पर बन रहा है, व्यवसाय, रोजगार, स्वच्छता, ट्रैफिक और पर्यावरण के दृष्टिकोण से एक समग्र समाधान है। प्रयागराज पूरे उत्तर भारत में स्मार्ट मार्केट मॉडल का उदाहरण बन सकता है अगर यह योजना सफल होती है।
प्रयागराज में 5 सितंबर को मानव तस्करी से 18 बच्चों कों बचाया गया।

