back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

सीमांचल एक्सप्रेस में तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 18 नाबालिग बच्चे कों बचाया गया 

Share

प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को जीआरपी (GRP), आरपीएफ (RPF) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 5 सितंबर के दिन सीमांचल एक्सप्रेस (12487) में 18 नाबालिग बच्चों को मानव तस्करी से बचाया गया। ये सभी बच्चे बिहार में जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) जाने वाली ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। सीमांचल एक्सप्रेस में तस्करी का यह एक हफ्ते के भीतर दूसरा मामला है। 

तलाशी में सामने आया सीमांचल एक्सप्रेस में तस्करी मामला

अधिकारियों ने बताया कि नियमित जांच के दौरान टीम ने कोच में बैठे कई नाबालिगों को संदिग्ध पाया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि बच्चों को बिना उनके अभिभावकों के बगैर, कथित तौर पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। ट्रेन से सभी बच्चे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है, सीमांचल एक्सप्रेस में तस्करी की कोशिश

2 सितंबर को इसी ट्रेन से पहले दस नाबालिगों को तस्करी से बचाया गया था। बच्चों को लगातार दो बार एक ही ट्रेन में पकड़े गया है, जिससे मालूम चलता होता है सीमांचल एक्सप्रेस मानव तस्करों का आसान लक्ष्य बनी हुई है। 

इसे भी देखें – उत्तर मध्य रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से, 1800 कोचों में लगाएगा सीसीटीवी कैमरे।   

प्रयागराज तस्करी में बच्चे चाइल्डलाइन में स्थानांतरित 

बचाए गए सभी बच्चों को चाइल्डलाइन और बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। उनकी काउंसलिंग विशेषज्ञों की निगरानी में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जीआरपी और आरपीएफ ने केस दर्ज करके AHTU को विस्तृत जांच सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों को खोजने के लिए पूछताछ जारी है। 

सारांश 

लगातार दो बार सीमांचल एक्सप्रेस से बच्चों का रेस्क्यू यह संकेत देता है कि प्रयागराज रेलवे प्रशासन अब अधिक सतर्क है। यह ऑपरेशन बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जरूरत को भी उजागर किया है। इस घटना ने एक बार फिर मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, यात्रियों का मानना है कि रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता ने विश्वास बढ़ाया है।

यमुना नदी पर बनेगा नया रेलवे पुल। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी