प्रयागराज जिससे संगम, कुंभ और आध्यात्मिक ऊर्जा की तस्वीर उभर कर आती है। लेकिन यहां पर ऐसे जगह है जहां पर व्यक्ति शांति सुकून की तलाश में आता है। अरैल घाट प्रयागराज वो शांत जगहों में से है जहां प्रकृति, आस्था और आत्मचिंतन एक साथ प्रवाहित होते हैं।
Arail ghat prayagraj की आध्यात्मिक विशेषताएं –
अरैल घाट प्रयागराज के स्थिति की बात की जाय तो ये त्रिवेणी संगम के विपरीत तट पर स्थित है। यह घाट जब कुम्भ के भीड़ से दूर यह घाट सुकूनदायक विकल्प बनता है। यहां यमुना की धारा में ठहराव है जिससे स्नान के साथ ध्यान का सुखद अनुभव गहरा हो जाता है। कई साधु-संत यहां ठहरकर संगम की ओर जलाभिषेक करते है।
अरैल घाट का सौंदर्य और वातावरण
1. Best ghat near संगम –
अरैल घाट से त्रिवेणी संगम का दृश्य बेहद आकर्षक और सुंदर दिखता है। यहां की एक खूबसूरती यह है की सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों की मनमोहक झलक देखी जा सकती है।
2. अरैल घाट की शुद्धता और शांति
शुद्धता और शांति का वातावरण स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ सच्चे साधकों के लिए भी यह घाट प्रिय स्थल बन जाता है। इस बार के महाकुंभ जैसे आयोजन में भी देखने को मिला है यहाँ प्रदूषण भी कम है और सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता था।
3. लोकजीवन और संस्कृति
नाविकों की हलचल, लोक भजन और आरती की स्वर यह सब मिलकर अरैल घाट को सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनाते हैं।

कैसे पहुँचें?
अरैल घाट प्रयागराज की लोकेशन यमुना नदी के किनारें पर है जो की त्रिवेणी संगम के ठीक विपरीत से दिखता है।
सड़क मार्ग: नैनी ब्रिज के पार जाकर अरैल रोड से घाट तक पहुँचा जा सकता है।
नाव द्वारा: त्रिवेणी घाट से नाव के द्वारा अरैल घाट तक पहुँचना आसान और रोमांचक होता है।
नज़दीकी स्थल: वहीं इसके नजदीकी स्थानों में फलहारी बाबा आश्रम, अरैल योग केंद्र, राम घाट साथ यहीं पास में सोमेश्वर नाथ मंदिर है जिसका दर्शन करने लोग जाते है।
निष्कर्ष –
अरैल घाट पर्यटन और श्रद्धा का संगम है। अगर आप भी अरैल घाट प्रयागराज(Arail ghat prayagraj) आते हैं तो आत्मिक शांति के साथ-साथ सुकून का एहसास जरूर करेंगे। भीड़ से दूर संगम की खूबसूरती देखना चाहते हैं, या साधकों के बीच कुछ पल बिताना चाहते हैं तो अरैल घाट आपके लिए संगम के पास best ghat होगा।

