back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आखिरी स्नान कल, प्रशासन किसी भी अव्यवस्था से निपटने को तैयार

Share

प्रयागराज महाकुंभ कल अपने अंतिम स्नान एवं इसी के साथ समापन की ओर अग्रसर है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 जनवरी महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ अलविदा कह देगा। अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 62 करोड़ के पार हो चुकी है। इस आयोजन में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर भूटान के राजा, अन्य प्रदेशों के सीएम, अभिनेता, अभिनेत्रियों ने भी कुम्भ के पावन संगम मे डुबकी लगाई। 

प्रयागराज महाकुंभ का दृश्य

 महाशिवरात्रि को काफी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिससे प्रशासन ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए अपनी तैयारियां बताई है। 

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महाकुंभ को नो व्हीकल जोन बनाने के साथ पूरे प्रयागराज में भी गाड़ियों को शाम से रोक दिया जाएगा। हालांकि इसमे आवश्यक सामानों के ले जाने वाले वाहनों के छूट होगी। साथ ही पुलिस, डॉक्टर आदि की गाड़ियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। 
साथ ही श्रद्धालुओं को उनके निकटतम घाटों पर ही स्नान करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाटों पर सफाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। 

सभी महाकुंभ स्नान अच्छे से हो गए थे परंतु मौनी अमावस्या के दिन दुखद घटना ने सबको आहत किया था। ऐसी किसी घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने जानकारी दिया है। उन्होंने बताया की संगम एवं सभी मुख्य स्थानों पर हमने पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही भीड़ को निरीक्षण के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी की भी संख्या बधाई है। उन्होंने ये भी जानकारी दिया है की हम खुफियाँ एजेंसियों के साथ पूरी निगरानी कर रहे है। किसी भी संदिग्ध घटना नजर बनाए है। साथ ही ऐसा पाए जाने पर उन पर कार्यवाई भी की जाएगी। 

साथ ही किसी भी दुर्घटना होने पर स्वरूप रानी अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ज्यादा बेडों के साथ स्टाफ को भी तैयार किया गया है। साथ ही अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी है की दवाओं के साथ आयसीयू एवं ट्रामा यूनिट भी तैयार है। 

27 फरवरी को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में आएंगे और महाकुंभ का औपचारिक समापन करेंगे।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी