मंगलवार, अप्रैल 29, 2025

सलमान की सिकंदर ने रिलीज के पहले दिन कमाये 26 करोड़ रुपये

Share

बॉलीवुड के भाईजान टाइगर 3 के बाद सिनेमा मे वापसी कर रहें हैंसलमान की सिकंदर मूवी ईद पर रिलीज हुई है। जिस पर लोगों को सुपरस्टार की मूवी कुछ खास पसंद नहीं आ रही। फिलहाल पहले दिन की कमाई 26 करोड़ बताई जा रही है। जो की अनुमान के हिसाब से कम है।

सलमान की सिकंदर का कलेक्शन उम्मीद से कम –

भाईजान की फिल्म इस बार उनके खुद के पिछले रिकार्ड को पार नही कर पाई। 2023 में आई उनकी फिल्म टाइगर 3 ने 53 करोड़ के लगभग कलेक्शन की थी। वहीं सिकंदर फिल्म ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की कमाई से ज्यादा कलेक्शन किया है। 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ का कलेक्शन 36 करोड़ रहा था। इस साल विक्की कौशल की मूवी ‘छावा’ ने रिलीज हुई थी। जिसका पहले दिन का कलेक्शन 31 करोड़ था। उम्मीद की जा रही थी की सिकंदर इससे ज्यादा कलेक्शन करके 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी परंतु ऐसा नहीं हो सका। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म की कमाई 40-45 करोड़ रुपये की उम्मीद लगाई जा रही थी।   

सलमान की सिकंदर से निराश हुए दर्शक –

इस फिल्म में कास्ट के रूप में सलमान खान , रश्मिका मंदाना , सत्यराज ,  काजल अग्रवाल, शरमन जोशी , प्रतीक बब्बर और संजय कपूर जैसे कलाकार है। इस कहानी को डायरेक्ट और लेखन का कार्य ए.आर. मुरुगॉदास ने किया है। फिल्म पर दर्शकों के फीडबैक मिले-जुले निकल के आ रहे हैं। कुछ इस फिल्म को भाईजान की बेस्ट बताया रहे है तो कुछ को लगता है की सलमान को काफी खराब ढंग से पेश किया गया है। 

इस फिल्म में लोगों के रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी भी लोगों को कम पसंद आ रही है। वहीं फिल्म में दिखाए गई कहानी में सलमान का नाम संजय राजकोट है। इस कहानी में संजय राजकोट के पास देश में सोने के 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। और वो ‘राजा साब’ नाम से जाना जाता है। चाहे लिए गए एक्शन शॉट की या सलमान के किरदार की लोगों के शिकायत रह ही जाती है।    

देखिए आईपीएल में रविवार को खेले गए दो मुकाबले की खबर –  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी