क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी के घर में बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी युगल जोड़े ने एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने ‘ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल’ की इमेज साझा करके बेबी के इमोजी के साथ पोस्ट किया। जिसमें तारीख 24 मार्च 2025 भी मेन्शन होने के साथ आथिया और राहुल भी लिखा है।
सोशल मीडिया पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल की पोस्ट के बाद बधाइयों का सिलसिला जारी-
जैसे ही इस पोस्ट को युगल ने शेयर किया बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने एक सफेद दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं नाना बनें सुनील शेट्टी ने भी ब्लैक इमोजी के साथ नजर ना लगने वाली टिप्पणी की। कृति सेनन ने बधाई देते हुई लिखा, omg!! आप सोनों को बधाई। अभी-अभी माँ बनी कियारा आडवाणी ने भी युगल को बधाई दी। उन्होंने रेड रंग का दिल कमेन्ट किया।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कोई टिप्पणी तो नहीं की पर उन्होंने पोस्ट को लाइक किया। विक्रांत मेसी ने टिप्पणी करते हुए लिखा की, “भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे।” परणिती चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने अलग -अलग पोस्ट के जरिए लिखा, “बधाई हो दोस्तों।” इसके अलावा दीया मिर्जा, सानिया मिर्जा टाइगर श्रॉफ, भूमि पेडनेकर तथा अन्य सेलेब्स के लगातार बधाई के कमेन्ट आ रहे है।
वहीं इस समय केएल राहुल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेल रहे है। जैसे ही केएल को पिता बनने की जानकारी मिली वो सीधा मिलने निकल गए। जबकि कल ही दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। जबकि इन्होंने प्रेग्नेसी की जानकारी नवंबर 2024 में के सुंदर सी इंस्टा पर फोटो डालकर की थी।
आज आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के मध्य मुकाबला देखिए दूसरी पोस्ट में इसकी जानकारी –