back to top
शुक्रवार, मई 1, 2026

प्रयागराज में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, MSP ₹2,369 से ₹2,389 तय

Share

1 नवंबर 2025 से ज़िले में धान खरीदना शुरू होगा। सरकार ने निम्नलिखित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किया है: ग्रेड-ए धान के लिए ₹2,389 प्रति क्विंटल और सामान्य धान के लिए ₹2,369 प्रति क्विंटल है। इस योजना से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रयागराज धान खरीद के बारें MSP से जुड़ी अपडेट देखिए। 

प्रयागराज धान खरीद MSP की व्यवस्था

प्रयागराज में पिछले वर्ष लगभग 88 सरकारी खरीद केंद्र थे, लेकिन अब इनकी संख्या 145 हो गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) इस बार बढ़ा है। ग्रेड-ए धान के लिए ₹2330 से ₹2,389 प्रति क्विंटल और सामान्य धान के लिए ₹2300-₹2,369 प्रति क्विंटल निर्धारित है। इस साल प्रयागराज का खरीद लक्ष्य 2.73 लाख मीट्रिक टन (LMT) रखा गया है।

प्रशासन ने कहा किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजा जाएगा। किसान पारदर्शी और त्वरित भुगतान व्यवस्था से लाभ उठाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर नमी मापने वाले उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कम्प्यूटरीकृत पंजीकरण सिस्टम लगाए गए हैं। जिससे खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इसे भी देखें – प्रयागराज में गौ तस्कर मोहम्मद नसीम गिरफ्तार, 50,000 का था इनाम घोषित।

किसानों के लिए अनिवार्य पंजीकरण

धान बेचने के लिए fcs.up.gov.in या UP Kisan Mitra मोबाइल ऐप पर पंजीकृत होना होगा।  पंजीकरण के बिना किसान अपनी फसल किसी भी केंद्र पर नहीं बेच सकेंगे।  किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने में परेशानी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने भी जागरूकता अभियान शुरू किया है। 

किसानों को MSP में वृद्धि और खरीद केंद्रों की संख्या में वृद्धि का निर्णय एक तरह का “दिवाली तोहफ़ा” लगता है। प्रयागराज सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह खरीद प्रक्रिया 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। 

सारांश 

1 नवंबर से प्रयागराज में सरकारी धान खरीद शुरू होगी, MSP बढ़ा है और भुगतान प्रणाली को और अधिक बल मिलेगा।  सरकार चाहती है कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत हो और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य और समय पर भुगतान मिल सके। कृषि विभाग ने कहा कि इस बार जिले में बारिश का अच्छे सीजन के कारण उत्पादन बढ़ा है, जो किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

प्रयागराज में शुरू किया गया जैविक खेती अभियान, प्रति एकड़ किसानों को मिलेगा 4 हजार का अनुदान। प्रयागराज में मासूम की मौत पर किया रीवा राजमार्ग जाम।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी