गुरूवार, अप्रैल 24, 2025

पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद खान की ऑस्ट्रेलिया के ग्राउन्ड पर गिरते ही हुई मौत

Share

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के एक ग्राउन्ड पर बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जिसमें पाकिस्तानी मूल के क्रीकेटर जुनैद खान की मैदान पर गिरने के बाद ही मौत हो गई। ये घटना एडिलेड मैदान में हुई थी। यह घटना ओल्ड कॉनकॉर्डियंस और प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के बीच मैच के दौरान हुई थी। जिसमें पहले तो जुनैद खान पहले 40 ओवर तक क्षेत्ररक्षण किया। उसके बाद जब मैदान पर गिरे तो वह 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 

भीषण गर्मी की वजह से गई जुनैद खान की जान –

यह घटना बहुत अधिक गर्मी पड़ने के कारण हुई है। एडिलेड टर्फ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने पर खेल रोकना होता है। परंतु जब यह घटना घटित हुई तब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। जिससे खेल को रोक गया था। स्थानीय मीडिया ने बताया की जुनैद खान रमजान उपवास चल रहा था। तबीयत खराब होने की वजह से वह पानी पी रहे थे। मुस्लिमों में तबीयत खराब होने की स्थिति में इसकी इजाजत है। 

दोस्तों ने जुनैद खान को खोना भारी क्षति बताया –

जुनैद खान 2013 में पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया टेक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आ गए थे। वे क्लब स्टार के खिलाड़ी थे। दोस्तों ने उनको खोना को भारी क्षति बताया है। उन्होंने कहा की हमने एक रत्न खो दिया है। उनका भविष्य काफी उज्ज्वल था। 

ओल्ड कॉनकॉर्डियंस ने इस घटना के बारे में बयान जारी करते हुए कहा, “हम ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के एक महत्वपूर्ण सदस्य के निधन से दुखी हैं, जो आज कॉनकॉर्डिया कॉलेज ओवल में खेलते समय दुर्भाग्यपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया का शिकार हो गया। यह दुख की बात है कि वह बच नहीं पाया, हालांकि पैरामेडिक्स ने सब कुछ किया था। हम उसके परिवार, दोस्तों और साथियों के साथ इस कठिन समय में उसके साथ भावुक हैं।”

क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबर के लिए देखिए दूसरी खबर साथ ही जानिए इस बार सेलिब्रेटी में टैक्स पे में कौन रहा शीर्ष पर –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी