back to top
शुक्रवार, मई 1, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट: 594 किमी लंबा मेरठ-प्रयागराज एक्स्प्रेस नवंबर तक ट्रायल की है योजना 

Share

उत्तर प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना, गंगा एक्सप्रेसवे, बहुत जल्द आम जनता के लिए खुलने जा रही है। राज्य सरकार ने कहा कि यूपीडा (UPEIDA) की उच्च-स्तरीय टीम इस एक्सप्रेसवे का ट्रायल अक्टूबर के अंत या नवंबर में करेगी। इसका अर्थ है कि मेरठ-प्रयागराज के बीच का लंबा सफर अब बहुत ही आसानी से और जल्दी हो जाएगा। जिससे आम लोगों के अलावा व्यावसायिक, धार्मिक और अन्य उद्देश्यों के यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट से जुड़ी जानकारी देखिए।

गंगा एक्सप्रेसवे अपडेट और खबर 

594 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग लगभग पूरी तरह से तैयार है, और नवंबर, 2025 में टोल प्लाजा और सर्विस रोड की मरम्मत भी पूरी होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी प्रयागराज ने कहा है कि सभी कार्य 2 नवंबर 2025 से पहले पूरे हो, और जनता को जल्द ही लाभ मिल सके। एक्सप्रेसवे का 95% से अधिक काम जबकि अमरोहा, संभल और बदायूं जिले में पूरा भी हो चुका है। 

जबकि मेरठ से बदायूं के मध्य 129 किमी का कार्य पुरा भी हो चुका है। वर्षा की वजह से कुछ काम रुके हैं, लेकिन फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है।  हर किमी पर सड़क सुविधाओं की मरम्मत, टोल प्लाजा, रोड लाइटिंग, डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ट्रायल नवंबर से शुरू होने के बाद आम वाहन भी दौड़ेंगे। मेरठ-प्रयागराज के यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को खास राहत मिलेने वाली है।

इसे भी देखेंप्रयागराज में जैविक खेती अभियान

गंगा-एक्स्प्रेसवे ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत हुई। मेरठ (पश्चिम) और प्रयागराज (पूर्व) को एकजुट करके राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को तेज करना इसका लक्ष्य है. यह एक लंबे अलाइनमेंट वाले राजमार्ग से होता है।
  • योजना को दिसंबर 2025 तक पूरा करना था, लेकिन महाकुंभ-2025 से पहले यात्री सेवाओं को प्रदान करने का लक्ष्य बढ़ा दिया गया लेकिन यह महाकुंभ तक तैयार नहीं हो पाया। अब नवंबर 2025 तक ट्रायल और संचालन की संभावना है।
  • इस एक्सप्रेसवे, जो 12 जिलों को जोड़ेगा, PPP मॉडल पर बनाया जाएगा, की औसत लागत ₹36,000 करोड़ होगी।

सारांश 

गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं है; यह पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास, आधुनिकीकरण और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी का केंद्र है। अब इसके नवंबर 2025 तक शुरू होने का रास्ता पूरी तरह से स्पष्ट है। आगामी महीनों में इसकी टेस्टिंग होगी, जिसके बाद आम आवागमन खोला जाएगा। एक्सप्रेसवे से स्थानीय व्यापार, रोजगार, कृषि और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी और पर्यटकों, व्यवसायियों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

प्रयागराज संस्कृत संविदा अध्यापिकाओं में मातृत्व के लिए महीने का अवकाश मिलेगा। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी