गोवा के शीरगाओ गांव में लैराई देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुए हादसे में लगभग 6 लोगों की जान चली गई। साथ ही लगभग 60 के आस-पास लोग घायल भी हो गए। इस मंदिर में हर साल मई के महीने में शिरगाओ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह घटना शनिवार को सुबह हुई जिसमें हजारों लोग शिरगाओ की यात्रा में शामिल थे। हालांकि यहां पर भारी पुलिस बल के साथ ड्रोन के साथ सुरक्षा की निगरानी की जा रही थी। फिर भी अचानक हुई भगदड़ से ये हादसा हो गया।
शिरगाओ यात्रा के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने दी अपडेट –
बताया जाता है की यहां पर गोवा, महाराष्ट्र व कर्नाटक से श्रद्धालु आए थे। पुलिस अधिकारियों ने भगदड़ का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होने को कहा है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा की घायलों को अस्पताल में भर्ती करा गया है तथा उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ समन्वय स्थापित किया और यह सुनिश्चित किया कि घटना के तुरंत बाद पांच एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं, जबकि तीन और एम्बुलेंस उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में तैनात हैं।”
मंत्री ने जानकारी दी की 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसमें से दो लोगों को बम्बोलीम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा की मृतकों में दो पुरुष और दो महिला है जिन्हे मृत होने के बाद अस्पताल में लाया गया था।
शिरगाओ यात्रा की घटना के बारे में सीएम प्रमोद सावंत जानकारी ली पीएम मोदी नें
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घायलों से मिलने अस्पताल गए तथा उन्हे हरसंभव सहायता देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया की पीएम मोदी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकार ली है। और उन्होंने इस कठिन समय में मदद का आश्वासन दिया है।
सीएम ने एक्स पर लिखा, “आज सुबह शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई दुखद भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया, इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”
वेव्स समिट में भारत के 5 हस्तियों के नाम जारी हुआ डाक टिकट एवं आईपीएल अपडेट –

