back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Gt vs srh : गुजरात टाइटन्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को हराया, हैदराबाद लगभग प्लेऑफ़ से बाहर

Share

आज आईपीएल में खेले गए मैच में gt vs srh आमने-सामने थे। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज का मुकाबला हैदराबाद के टूर्नामेंट में टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जीतना जरूरी था।  

Gt vs srh मैच की हाइलाइट्स –

Gt ने शानदार शुरुआत के बाद खड़ा किया बाद स्कोर –

 हैदराबाद का फैसला उस समय गलत हो गया जब शुभमन गिल और साई सूदर्सन ने मिलकर टीम को शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले पावरप्ले में मिलकर 82 रन की शानदार शुरुआत दी। हालांकि साई 48(23) सूदर्सन अगले ही ओवर में कट शॉट खेलने के चक्कर में क्लासेन के दस्तानों में कैच दे बैठे। लेकिन दूसरे नंबर पर आए बटलर और गिल ने टीम के मोमेन्टम को गिरने नहीं दिया। और टीम एक समय 10 ओवर में 120 रन बनाकर बहुत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रही थी। 

गिल बढ़िया पारी खेल रहे थे, लेकिन वो दुर्भाग्यशाली रहे जो हर्षल पटेल के थ्रो पर रन आउट हो गए। हालांकि गिल इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दे रहे थे। बटलर का साथ देने आए वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर 57 रन की साझेदारी की। बटलर 64(37) रन बनाकर आउट हुए। ऊपरी क्रम के तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 224 रन बनाए। 

gt की सटीक गेंदबाजी के आगे srh के बल्लेबाजों ने टेके घुटने –

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी रही और हेड और अभिषेक ने मिलकर 4.3 ओवर ने 49 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद ईशान किशन लगातार खराब फॉर्म को जारी रखे और 17 गेंदों में मात्र 13 रन बनाकर गिराल्ड कॉटजी की गेंद पर आउट हुए। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर 57 रन की साझेदारी की। जिससे हैदराबाद टीम के लिए एक उम्मीद बनी थी परंतु अभिषेक शर्मा को इशान्त शर्मा ने 74(41) रन पर आउट कर बाद झटका दिया। 

इसके कुछ ही देर में में क्लासेन को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर हैदराबाद को पीछे धकेल दिया। इसके बाद मात्र औपचारिकता रह गई थी अंत में नीतीश ने 21 तो कमिन्स ने 19 रन बनाए। परंतु टीम 38 रन से हार गई। 

इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स दूसरे स्थान पर पहुंच गए। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

शनिवार को आईपीएल मुकाबले में आरसीबी बनाम चेन्नई का होगा मुकाबला 

शनिवार को इस बार भी एक ही मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई इस साल प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है। वहीं मात्र एक जीत से आरसीबी टीम प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगी। पिछले साल जब आरसीबी को जीत के लिए हर हाल में जीतना तो आरसीबी ने चेन्नई को हराया था। 

फिलहाल दोनों टीमों अब तक 34 मुकाबले खेले है जिनमे 21 मैच चेन्नई ने जीते है तो 12 में आरसीबी को जीत मिली है। अगर कुछ सालों के मुकाबलों पर ध्यान दिया जाय तो 5-5 की बराबरी पर है। वहीं बेंगलुरु में 3-3 जीत साथ भी बराबरी पर है।   

आईपीएल अपडेट

Read more

Local News

hi_INहिन्दी