आज आईपीएल में खेले गए इस साल के 50वें मुकाबले में mi vs rr आमने-सामने थे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज राजस्थान हार के साथ ही टॉप-4 के दौड़ से बाहर हो गया है।
Mi vs rr मैच की हाइलाइट्स –
मुंबई(mi) ने खड़ा किया बड़ा स्कोर –
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाजी रायन रिकलटन और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रायन ने 61(38) रन की पारी खेली और उन्हे तीक्ष्णा ने बोल्ड आउट किया। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 53(36) रन बनाकर रियान पराग की गेंद पर सामने यशस्वी को कैच दे बैठे।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने मिलकर 94 रन की साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने 23 गेंदों का सामना करके 48-48 रन की पारी खेली। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाए।
बड़े लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई राजस्थान(rr) की पारी –
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की खराब शुरुआत की। राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज ने रुककर खेलने की कोशिश नहीं की और बड़े शॉट लगाने के चक्कर में लगातार आउट होते रहे। राजस्थान की पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर थे। उन्होंने 30(27) रन की पारी खेली और अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। जोफ्रा के अलावा जायसवाल 13 रियान पराग 16 ध्रुव जूरेल 11 तो शुभम दुबे 17 रन ही बना सके।
बोल्ट और कर्ण शर्मा को 3-3 तो वहीं बुमराह को 2 विकेट मिले। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रायन रिकलटन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शुक्रवार को आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स के मध्य खेला जाएगा मैच
वहीं शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद का मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने जा रहा है। गुजरात टाइटन्स फिलहाल पॉइंट टेबल में 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं हैदराबाद 9 में से 3 मैच जीते है, और टेबल मे 9वें स्थान पर है। अगर यहाँ से बचे सारे मैच हैदराबाद जीतने में सफल होती है तो वो टॉप-4 में जगह बना सकती है।
सनराइज़र्स हैदरबाद बनाम गुजरात टाइटन्स के मध्य अभी तक 5 मैच खेले गए है, जिसमें 3 गुजरात ने और एकमात्र मैच में हैदराबाद को विजय मिली है। जबकि 1 मैच बेनतिजा रहा है। गुजरात अगर यह मैच जीत लेती है तो वह अच्छे नेट रनरेट से दूसरे स्थान पर जा सकती है। आईपीएल न्यूज –

