back to top
गुरूवार, अप्रैल 30, 2026

Pbks vs csk: पंजाब से हारा चेन्नई, टूर्नामेंट में टॉप-4 की रेस से बाहर

Share

आज आईपीएल के मैच नंबर 49 में pbks vs csk के मध्य मुकाबला खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था, परंतु टीम ऐसा ना कर सकी।

Pbks vs csk के मध्य मैच की हाइलाइट्स –

खराब शुरुआत के बाद चेन्नई का अच्छा स्कोर 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। शेख रशिद 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय चेन्नई पावरप्ले में 48 रन पर 3 विकेट के गवां कर संकट में दिखाई दे रहे थी। लेकिन डिवाल ब्रेवीस और सैम करन के साझेदारी की बदौलत टीम ने वापसी की। ब्रेवीस ने 32(26) तो करन ने 88(47) रन बनाए। परंतु ब्रेवीस के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाए। धोनी ने 11 और जडेजा ने 17 रन की पारी खेली। चहल जब 19वां ओवर में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की। उस ओवर में चहल ने 4 विकेट लिए। 

पंजाब ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य 

190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने 4.4 ओवर में 44 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन के साथ मिलकर श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने 54(36) रन बनाए। निहाल वढेरा मात्र 5 रन बनाकर पथिराना की गेंद पर कैच आउट हुए। शशांक और श्रेयस ने मिलकर 44 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के एकदम पास पहुंचा दिया।  

हालांकि जब टीम जीत के करीब पहुंची तो जल्दी-जल्दी 3 विकेट और गिर गए। जब जीत के लिए महज 3 रन बचे थे तब पथिराना श्रेयस कों बोल्ड कर दिया। श्रेयस ने 72 रन की पारी खेली। और टीम को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। श्रेयस कों प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

गुरुवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल होंगे आमने-सामने- 

वहीं इस साल आईपीएल के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। फिलहाल मुंबई की टीम खराब शुरुआत के बाद अच्छे फॉर्म में लौट आई है। और वो इस समय 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल को अपना मैच जीतना होगा। इस समय 10 मैचों में 3 जीत के साथ फिलहाल 8वें स्थान पर है।

मुंबई और राजस्थान ने अब तक 30 मैच खेले है। जिनमें मुंबई ने 15 जबकि राजस्थान ने 14 जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतिजा रहा है। फिलहाल यह मैच राजस्थान के घरेलू ग्राउन्ड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच के शतकवीर रहे वैभव से टीम को फिर से अच्छे पारी की उम्मीद होगी।

आईपीएल अपडेट –      

Read more

Local News

hi_INहिन्दी