आज आईपीएल में dc vs kkr के मध्य टूर्नामेंट का 48वां मुकाबला खेला जा रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
Dc vs kkr मैच की हाइलाइट्स –
तेज शुरुआत की बदौलत kkr ने बनाया बाद स्कोर –
पहले बल्लेबाजी करने उतरे कोलकाता टीम को रहमनुल्ला गुरबाज और सुनील नरेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 3 ओवर में 48 रन जोड़ दिए थे। परंतु गुरबाज 26(12) रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए रहाणे और नरेन के बीच एक और 37 रन की साझेदारी बनी इसी बीच नरेन को विप्रज ने पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद रहाणे और वेंकटेश अय्यर का विकेट भी जल्दी खो दिया। रहाणे ने 26(14) रन बनाए।
4 विकेट के बाद 5वें विकेट के बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। अंगकृष 44(32) रन बनाए। इसके तुरंत बाद रिंकू सिंह 36(25) बनाकर विप्रज की गेंद पर स्टार्क को कैच दे बैठे। इसके बाद kkr के लगातार विकेट गिरते रहे, और टीम नें निर्धारित 20 ओवर में 204 रन बनाए। स्टार्क को 3 तो अक्षर और विप्रज को 2-2 विकेट मिले।
बड़े लक्ष्य के दबाव में dc लड़खड़ाया –
205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पोरेल 4 रन बनाकर पारी की दूसरी गेंद पर अनुकूल रॉय का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए फाफ डू प्लेसिस के साथ करून नायर ने 39 रन की साझेदारी की। नायर 15 रन बनाकर वैभव अरोरा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। राहुल आज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 7 रन बनाकर नरेन द्वारा रन आउट हो गए।
इसके बाद डू प्लेसिस के साथ मिलकर अक्षर पटेल ने 76 रन की साझेदारी की। अक्षर 43(23) रन बनाकर नरेन की गेंद पर आउट हो गए। 10 रन के भीतर अक्षर, स्टब्स और डू प्लेसिस को खो दिया। स्टब्स को नरेन ने बोल्ड कर दिया। जबकि डू प्लेसिस भी नरेन का ही शिकार बने उन्होंने 62(45) रन बनाये। कुछ ही देर बाद आशुतोष शर्मा 7 और मिचेल स्टार्क लगातार गेंदों पर आउट हो गए। विप्रज निगम अंत तक लड़ते रहे पर अपने टीम को जीत नहीं दिला सके उन्होंने 38(19) रन बनाए। दिल्ली की टीम यह मैच 14 रन से हार गई।
सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सुनील नरेन 27 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी लिए। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले।
बुधवार को आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मध्य होगा मुकाबला
वहीं बुधवार को खेले जाने वाले आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मध्य चेन्नई में मुकाबल खेला जाएगा। चेन्नई की टीम 9 मैचों में मात्र 2 जीत के साथ 10वें पायदान पर है। चेन्नई अगर पूरे मैच भी जीत ले अगर तो उसके 14 अंक ही होंगे जो की टॉप-4 में जाने की एक हल्की उम्मीद दे सकता है। जबकि पंजाब 9 मैचों में 5 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। और अगर पंजाब कल का मुकाबला जीत लेती है तो दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
चेन्नई और पंजाब के मध्य अब तक 31 मुकाबले खेले गए है। जिनमें चेन्नई ने 16 तो पंजाब ने 15 मुकाबले में जीत हासिल की है। इस बार के प्रदर्शन के हिसाब से बात किया जाय तो पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पंजाब का पिछला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। जबकि चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था।

