back to top
गुरूवार, अप्रैल 30, 2026

Waves summit में भारत के कई दिग्गज सितारे आए नजर, पीएम मोदी ने जारी किया पांच डाक टिकट

Share

वर्ल्ड औडियो विजुअल्स एण्ड एंटेरटैनमेंट समिट(Waves) में भारत की हस्तियाँ शिरकत करती नजर आई। यह कार्यक्रम 1 मई से 4 मई तक चलने वाला है। अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समिट में सभी का स्वागत एवं धन्यवाद करते नजर आए। अभिनेता ने साथ ही बताया की पहली बार पीएम मोदी के सामने बोलने के करना उसने हृदय की धड़कन बढ़ी हुई है। 

Waves summit में कई हस्तियों ने की शिरकत –

वेव्स समिट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रजनीकान्त, चिरंजीवी, हेममालिनी, आलिया भट्ट के साथ रणवीर कपूर भी नजर आए। वेव्स समिट करने का उद्देश्य इस इंडस्ट्री के सभी लोगों को साथ में लेकर इसकी समस्याएं तथा संभावनाओ पर विचार किया जा सके। जिससे इस उद्योग को बढ़ाने में मदद मिले। इसका उद्देश्य मीडिया एवं मनोरंजन के क्षेत्र में सहयोग और नवाचार के लिए चर्चा को चर्चा का एक मंच है। 

सम्मेलन के दौरान पंचायत वेव सीरीज के मेकिंग पर की जाएगी प्रस्तुति –

वहीं पंचायत सीरीज जो की काफी लोकप्रिय रही है। उसका यहां पर सीरीज की मेकिंग की प्रस्तुति की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान मेकिंग ऑफ पंचायत : ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग की जाएगी जिसमें देसी और जमीनी कहानियों को सम्मान दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने waves summit में जारी किए डाक टिकट –

वेव्स समिट के दौरान पीएम मोदी ने पांच हस्तियों पर डाक टिकट जारी किए। जिसमें उन्होंने गुरुदत्त, पी भानुमती, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी के नाम पर डाक टिकट जारी किए गए। गुरुदत्त साहब भारत के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता रहे है। उनकी कुछ फिल्में प्यासा, साहब बीबी और गुलाम और कागज के फूल रही हैं। जबकि पी भानुमती दक्षिण भारत की अभिनेत्री एवं प्रथम तेलुगु महिला निर्देशक रही है। उन्होंने 100 से ज्यादा दक्षिण भारत की फिल्मों में अभिनय किया। 

वहीं बार की जाए राज खोसला साहब की तो उन्होंने अपने फिल्मों में अभिनेत्रियों के रोल को काफी प्राथमिकता दी। उनकी कुछ फिल्में ‘एक हसीना’, वो कौन थी, मेरा गाँव मेरा देश और ‘मै तुलसी तेरे आंगन की’ थी। जबकि ऋत्विक घटक एक मशहूर निर्माता के साथ पटकथा लेखक भी थे, उन्होंने मेघे ढाका तारा, अजंत्रीक और सुवर्णरेखा हैं। वहीं सलिल चौधरी संगीतकार लेखक कवि थे। उन्होंंने 13 भाषाओं में फिल्मी के लिए संगीत का निर्माण किया। उन्हे ‘दो बीघा जमीन’ और मधुमती के लिए फिल्मफेयर पुरक्षकरों से भी नवाजा गया। 

आईपीएल से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करिए – 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी