आज खेल गए चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ‘A’ के मुकाबले में भारत और न्यूज़ीलैंड के मध्य मैच था। भारत ने यह मैच 44 रनों से जीत लिया। अब 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च कों लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका एक-दूसरे के सामने होंगे।
भारत और न्यूज़ीलैंड मैच का हाइलाइट –
बात की जाए आज के मैच की तो कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैन्टनर नें टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल 2(7) को मैट हेनरी नें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। टीम का स्कोर जब 30 रन पहुंचा था तो दोनों बल्लेबाज पवेलीयन लौट चुके थे। रोहित शर्मा को काइल जेमिसन विल यंग के हाथों आउट कराया। वहीं विराट कोहली मैट हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के दर्शनीय कैच का शिकार बनें।
श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल नें टीम को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। अक्षर पटेल 42(61) रन बनाकर रचीन रवींद्र की गेंद पर कैच आउट हों गए। इसके बाद श्रेयस भी जब टीम का स्कोर 172 रन था ओ रुर्क की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस ने अपने पारी में 79(98) रन की पारी खेली। इसके बाद् भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। केएल राहुल 23(29), हार्दिक पाण्ड्या 45(45) और रवींद्र जडेजा 16(19) रन की उपयोगी पारियाँ खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 5 विकेट हासिल किए।


न्यूजीलैंड टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार विकेट गिरने की वजह से लक्ष्य से दूर रह गई। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र हार्दिक पाण्ड्या की गेंद पर थर्ड मैन पर अक्षर पटेल ने कैच आउट किया। इसके बाद केन विलीयमसन और विल यंग ने पारी सम्हालने की कोशिश की परंतु 22 के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद आए डेरील मिचेल 17(35) जब सेट होते दिखाई दे रहे थे तभी कुलदीप यादव ने उन्हे पगबाधा आउट कर दिया। टॉम लाथम भी 14 रन बनाकर रविद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान मिचेल सैन्टनर 28(31) रन बनाए और इन्हे भी वरुण ने बोल्ड आउट किया। न्यूजीलैंड की पूरी पारी केन विलीअमसन के इर्द-गिर्द घूमती रही। उन्होंने अपनी पारी में 81(120) रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम की पूरी पारी 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हासिल किए।
भारत और न्यूज़ीलैंड का संक्षिप्त स्कोर –
प्लेयर ऑफ द मैच – वरुण चक्रवर्ती
भारत
श्रेयस अय्यर 79(98) | मैट हेनरी 5/42 (8) |
हार्दिक पाण्ड्या 45(45) | काइल जेमिसन 1/31 (8) |
अक्षर पटेल 42(61) | रचिन रविद्र 1/31 (6) |
न्यूजीलैंड
केन विलीअमसन 81(120) | वरुण चक्रवर्ती 5/42 (10) |
मिचेल सैन्टनर 28(31) | कुलदीप यादव 2/56 (9.3) |
विल यंग 22(35) | हार्दिक पाण्ड्या 1/22 (4) |
खेल में महिला प्रीमियर लीग की खबर के लिए देखिए दूसरी पोस्ट –