back to top
बुधवार, अप्रैल 15, 2026

ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज, प्रयागराज – आस्था, शांति और आध्यात्मिकता की धरती

Share

 परिचय

प्रयागराज, त्रिवेणी संगम की धरती, हजारों वर्षों से धर्म, भक्ति और तप की राजधानी है। यहाँ संगम की कथा और पवित्र मंदिरों की श्रृंखला में एक खास नाम है – ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज। यह मंदिर न केवल श्रीकृष्ण की भक्ति का केंद्र है, बल्कि यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को अद्भुत शान्ति, उत्साह और आत्म-शक्ति मिलती है।

 ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज का इतिहास और विशेषता

ISKCON (International Society for Krishna Consciousness) की स्थापना 1966 में स्वामी श्रील प्रभुपाद जी ने की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य था, भगवान श्रीकृष्ण की चेतना का प्रचार-प्रसार। इस्कॉन मंदिर प्रयागराज में मंदिर का उद्घाटन 1995 ई. में हुआ था। प्रयागराज का ISKCON मंदिर “श्री श्री राधा वेणिमाधव मंदिर” के नाम से मशहूर है। श्री श्री राधा वेणिमाधव विग्रह की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। 

मंदिर का मुख्य गर्भगृह अत्यंत भव्य है, जहाँ श्रीराधा-कृष्ण और श्रील प्रभुपाद जी की प्रतिमाएँ सुशोभित हैं। यमुना के किनारे स्थित यह मंदिर सेवा, भक्ति और संस्कारों का प्रतीक है. इसमें राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमाएँ हैं।

ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज, श्रीकृष्ण मंदिर प्रयागराज,

ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज की वास्तुकला और वातावरण

मंदिर सुंदर सफेद-पिंक संगमरमर की मिश्रित वास्तुकला से बना है। यहां प्रवेश करते ही फूलों से भरे प्रांगण, हरे-भरे बगीचे और मंदिर हॉल में भक्तिमय संगीत आपको सुकून देंगे।

ISKCON मंदिर मुट्ठीगंज मुख्य पूजा एवं अनुष्ठान

हर दिन प्रातः मंगल आरती से मंदिर की शुरुआत होती है, जिसमें सैकड़ो भक्त भाग लेते हैं।  यहाँ की विशेषताएं दिनभर कीर्तन, प्रवचन, भगवान को भोग लगाना, पुष्प सेवा और शाम की संध्या आरती हैं। मंदिर में होने वाले कृष्ण-भक्ति गीत और शंखनाद पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

श्रीकृष्ण मंदिर प्रयागराज के त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन

जन्माष्टमी का त्योहार यहाँ तीन दिनों तक अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर फूलों से सजाया जाता है, रथयात्रा निकाली जाती है, जो अंततः मंदिर पर समाप्त होती है। विशेष झांकियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होती हैं। यहाँ कई त्योहार खास तरह से मनाए जाते हैं जैसे – राधाष्टमी, गुरुपूर्णिमा, श्रीकृष्ण रासलीला, गोवर्धन पूजा जैसे अनेक त्योहार भी धूमधाम से  मनाए जाते हैं।

 मंदिर की सुविधाएँ एवं सेवाएँ

यहां पर एक धर्मशाला की भी व्यवस्था है जहां साधकों एवं यात्रियों के लिए रुकने की उत्तम व्यवस्था है। मंदिर के परिसर में एक गौशाला है यहां पर सेवा भाव से गौ-पालन किया जाता है। प्रसाद वितरण में आने वाले भक्तों को पौष्टिक प्रसाद प्रदान किया जाता है। यहां पर स्वच्छ वॉशरूम, फ़्री वाई-फाई, चिकित्सा सुविधाएं भी है। इसके अलावा  कीर्तन हॉल, बच्चों के लिए एक्टिविटी ज़ोन भी मौजूद है। 

श्रीकृष्ण मंदिर प्रयागराज, ISKCON मंदिर, मुट्ठीगंज

यात्रा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

यह मंदिर काशी राज नगर, A/161 बलुअघाट, मुट्ठीगंज, प्रयागराज मेंं स्थित है। यहां से प्रयागराज जंक्शन की दूरी 3.5 किमी के करीब है। जहां से आपको मंदिर आने के लिए ऑटो/कैब आराम से उपलब्ध हो जाता है। 

मंदिर का कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 4:30 से मंगल आरती के साथ शुरू होता है। मंदिर का कार्यक्रम सुबह 4:30–1:00 और शाम 4:00–8:30, निःशुल्क प्रवेश होता है। जिसमें दर्शन आरती, भागवतम् क्लास, वैकालिक आरती एवं भोग आरती शामिल है। 

आकर्षण के अन्य स्थल और अनुभव

मंदिर के आस-पास त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, किला घाट, और अन्य ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनका दौरा एक ही यात्रा में किया जा सकता है। यहाँ के वॉलंटियर्स की मित्रता, शुद्ध वातावरण, और सेवा के अवसर आपकी यात्रा को विशेष बना देते हैं।

निष्कर्ष – 

इस्कॉन मंदिर मुट्ठीगंज प्रयागराज आपके लिए सही जगह है अगर आप साधना, शांति, सांस्कृतिक समृद्धि और भगवान कृष्ण के चरणों में समर्पित होना चाहते हैं। यहाँ का आध्यात्मिक अनुभव आपको जीवन के हर चरण में पूरी तरह से शांत और सकारात्मक बनाता है।

यह स्थान राधा-कृष्ण की प्रेमपूर्ण भक्ति में डूबा हुआ है, जो हर किसी को आश्रय, ज्ञान और संतुलन प्रदान करता है। अगली बार जब भी प्रयागराज जाएँ, ISKCON मंदिर के दिव्य दर्शन और अनुभव लेना न भूलें!

जानिए भारत के हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बारें मेंं –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी