सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर –
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एएनआई के साथ पॉडकास्ट में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। अगर यहां हिन्दू सुरक्षित है तो मुसलमान भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं।”
उन्होंने इसके साथ ही कहा की जब से हमारी सरकार आई है प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए है। सीएम ने कहा, “अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे हुए, अगर हिंदुओं की दुकानें जल रही थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जल रही थीं। अगर हिंदुओं के घर जल रहे थे, तो मुसलमानों के घर भी जल रहे थे। और 2017 के बाद दंगे बंद हो गए।”
इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं पर होने वाले हमलों पर कई उदाहरण भी पेश दिए। उन्होंने कहा आप चाहे बांग्लादेश को देख लीजिए। अभी हाल के कुछ दिन पहले ही शेख हसीना के वहाँ पद से हटाने के बाद हिंदुओं पर अत्याचार किया गया। इसके बाद कई मंदिरों को भी तोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा, “उन्हें सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने की स्वतंत्रता होगी। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू सुरक्षित रह सकते हैं? नहीं। बांग्लादेश इसका उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान एक उदाहरण था। अफगानिस्तान में क्या हुआ? अगर धुआं है या कोई मारा जा रहा है, तो हमें सावधान हो जाना चाहिए इससे पहले कि हम पर हमला हो। इसी बात का ध्यान रखना चाहिए।”
हिंसा में लिप्त लोगों को उनकी भाषा में जवाब देना चाहिए -सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्होंने अभी हाल में हुई नागपुर की हिंसा को लेकर भी विचार रखे। जहां अभी औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर अफवाह की वजह से हिंसा फैल गई थी। साथ ही उन्होंने अपने द्वारा कीये गए दंड प्रक्रिया का समर्थन किया और कहा, “यदि कोई व्यक्ति आपके खिलाफ हिंसा में लिप्त है, तो क्या हमें उसके सामने हाथ जोड़कर विनती करनी चाहिए? नहीं। उन्हें कानून के दायरे में और उनकी समझ में आने वाली भाषा में जवाब देने की जरूरत है।”
मथुरा एवं संभल विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ के विचार –
उन्होंने मथुरा विवाद और संभल विवाद पर भी अपने राय दिए। उन्होंने कहा की इस्लाम में हिन्दू स्थलों पर मस्जिद को खुद सही नहीं मानता। मंदिर के आधार पर मस्जिद होना इस्लामिक सिद्धांत के ही विरुद्ध है। सीएम के अनुसार,”संभल में 64 तीर्थस्थल हैं और हमने 54 खोज लिए हैं… जो भी होगा, हम उसे खोज लेंगे। हम दुनिया को बताएंगे कि संभल में क्या हुआ था?”
वहीं मथुरा विवाद पर उन्होंने कहा की हमारी सरकार अदालत के फैसले का पालन कर रही है। अगर ऐसा ना हो तो वहाँ की स्थिति बिगड़ भी सकती है। उन्होंने सनातन को सबसे प्राचीन धर्म और संस्कृति बताया। और कहा कई इतिहास में ऐसा कोई हिन्दू शासक नहीं मिलेगा जिसने अपने बल का प्रयोग करके अपने धर्म को किसी पर थोपा हो।
देखिए हमारी दूसरी पोस्ट में पूर्व सीएम छतीसगढ़ के घर क्यों पड़ा छापा –