सितंबर 2025 में, प्रयागराज मंडल ने 1-30 सितंबर तक चले विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 61,039 यात्रियों से ₹3.9 करोड़ का जुर्माना वसूला है। यह संख्या और आंकड़े बताते हैं कि ट्रेन यात्रा नियमों का अभी भी बड़ी संख्या में उल्लंघन होता है। प्रयागराज मंडल टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और अनबुक्ड लगेज से जुड़े मामले शामिल हैं।
प्रयागराज मंडल टिकट चेकिंग अभियान
1 से 30 सितंबर 2025 तक चेकिंग अभियान चला। यह कार्रवाई वरिष्ठ डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (कोचिंग) हिमांशु शुक्ला की देखरेख में हुई। जिसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट यात्रा और बुकिंग लगेज मामले को रोकना था।
इसे भी देखें – प्रयागराज में 7 सालों से निष्क्रिय पड़ी रोपवे योजना को मिली नई उम्मीद।
वसूली का ब्योरा
इस अभियान में कुल 61,039 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। जिसमें बिना टिकट के यात्रा करने वालों की संख्या 30,493 थी, जिनसे ₹2,43,41,635 वसूला गया। जबकि 27,249 लोगों ने अनियमित टिकट(गलत श्रेणी, छोटे टिकट पर लंबा सफर) से यात्रा की और ₹1,41,18,235 वसूले गए। बिना बुकिंग सामान के 3,297 मामलों में ₹4,75,282 वसूला गया था।
स्टेशनवार योगदान
- प्रयागराज जंक्शन में 15,053 यात्रियों से ₹1,04,27,721 की वसूली हुई, जिसमें टिकटलेस यात्रियों से ₹63,47,275, अनियमित टिकट यात्रियों से ₹40,47,822 और बुकिंग न किए सामान से ₹32,624 हुई।
- छिवकी स्टेशन में 5,644 यात्रियों से 38,26,725 रुपए और सूबेदारगंज स्टेशन से 1,943 यात्रियों से 12,05,340 रुपए वसूली की गई।
- कानपुर सेंट्रल में 14,765 यात्रियों से 95,84,876रुपये एवं टुंडला, 56,70,610 रुपये और अलीगढ़ से ₹36,48,360 वसूला गया।
- इसके अतिरिक्त अन्य स्टेशनों, जैसे मिर्ज़ापुर और इटावा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सारांश
सितंबर 2025 में प्रयागराज मंडल ने टिकट अभियान चलाया जो यात्री सुरक्षा, ईमानदारी और नियमों का पालन की मिसाल बनाया। रेलवे ने नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सितंबर 2025 में ₹3.9 करोड़ का जुर्माना वसूला है। 61,039 यात्रियों पर कार्रवाई करना कोई छोटा काम नहीं है; इससे पता चलता है कि लापरवाही अस्वीकार्य है। रेलवे ने बार-बार कहा कि सफर कीजिए, लेकिन सही टिकट के साथ!
प्रयागराज में खतरनाक कफ सिरप पर की गई कार्रवाई।

