आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर के दूसरा मैच rr vs lsg के मध्य खेला गया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जबकि संजु सैमसन की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे रियान पराग ने लक्ष्य का पीछा ही करना चाहते थे। उन्होंने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी खेलने की जानकारी दी।
rr vs lsg मैच का हाइलाइट्स –
अंतिम ओवर में lsg ने खड़ा किया अच्छा स्कोर-
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे लखनऊ की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श मात्र 4 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हेटमायर को कैच दे बैठे। मार्श के विकेट के बाद निकलस पूरन भी ज्यादा देर टिक नही सके और 11 रन के योग पर संदीप शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। मारक्रम का साथ देने आए ऋषभ पंत भी 3 रन बनाकर वनिन्दु हसरंगा की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।
54-3 विकेट के बाद आयुष बदोनी और मारक्रम ने 76 रन की साझेदारी कर लखनऊ को अच्छी स्थिति में ला दिया। लेकिन मारक्रम और बदोनी के विकेट के बाद रन एकदम से थम गया था। लेकिन अंतिम ओवर में अब्दुल समद ने 27 रन लेकर टीम को 180 रन तक पहुंचा दिया। वहीं मारक्रम नें 66(45) रन जबकि आयुष बदोनी ने 50(34) रन की पारी खेली। हसरंगा और तुषार देशपांडे ने अच्छी गेंदबाजी की हसरंगा ने 2 वहीं तुषार को 1 विकेट मिला।
अंतिम ओवरों में फिर हारी राजस्थान(rr) की टीम –
181 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम का पूरा लाइम्लाइट वैभव सूर्यवंशी ले गए। जब शार्दूल के पहले ओवर में ही वैभव ने कवर पर दमदार शॉट खेलकर छक्का लगाया। इसके अगले ओवर में आवेश की गेंद पर फिर सीधा छक्का लगाकर सबको चकित कर दिया। वैभव ना केवल बड़े शॉट खेल रहे थे बल्कि उन्होंने 1 रन भी लिए और गेंद जब उनके पाले में थी तो शॉट भी लगाया। उनकी पारी का अंत ऋषभ की शानदार स्टम्पिंग ने की। वैभव 34(20) रन बनाए।
पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी के बाद नीतीश राणा जल्दी आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने पारी को आगे बढ़ाया। और 62 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के नजदीक ला दिया। जायसवाल ने 74(52) रन और उसी ओवर की अंतिम गेंद पर 39(26) रन बनाकर आउट हो गए।
lsg vs rr के मध्य आखिरी ओवर की कहानी –
पिछले मैच की तरह दिल्ली को फिर से 9 रन चाहिए थे। और बैटिंग में हेटमायर और ध्रुव जूरेल थे। पहले गेंद पर एक रन ध्रुव ने लिया। आवेश ने गेंद बदलने के बाद गेंद को बाहर रखा जिस पर दो रन मिले। अगली ही गेंद पर हेटमायर कैच आउट हो गए। चौथी गेंद सटीक यॉर्कर होने की वजह से एक भी रन नहीं मिले। पाँचवी गेंद पर कैच छूटने के साथ दो रन मिले। आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे, परंतु सिर्फ 1 रन मिला। एक बार फिर राजस्थान करीबी मुकाबले में हार गया।
आवेश खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शनिवार को पहले मैच gt vs dc का हाल एवं कल भी होंगे दो मैच –

