रविवार को भी आईपीएल में दो मैच खेले जायेंगे। जिसमें rcb vs pbks एवं Mi vs Csk के मध्य मैच खेला जाएगा। पहला मैच आरसीबी बनाम पंजाब के मध्य महाराजा यादवीन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जिसमें पिछले मुकाबले में पंजाब से मिली हार का बदला लेने का आरसीबी के पास अच्छा मौका होगा। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े में होगा।
Rcb vs Pbks एवं Mi vs Csk के मध्य मैच में टीम का प्रीव्यू –
आरसीबी का घर के बाहर इस साल प्रदर्शन रहा है अच्छा –
आरसीबी(rcb) vs पंजाब(pbks) मैच में शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योंकि आरसीबी की टीम अभी अपना कोई भी घर के बाहर मैच नही हारी है। जबकि घर में टीम ने 3 मुकाबले गवां दिए है। जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन शानदार गुजर रहा है। टीम ने अब तक अपने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर पहुँच गई है।

श्रेयस की अगुवाई में टीम पंजाब ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन –
जहां एक तरफ पंजाब के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। वहीं दो मैचों से गेंदबाजों ने जीत में मुख्य भूमिका निभाई है। चहल की फॉर्म में वापसी हो चुकी है। वहीं यानसेन और अर्शदीप ने शानदार गेदबाजी की है। जबकि आरसीबी टीम जब भी ऊपरी क्रम के बल्लेबाज असफल रहे है टीम बैटिंग में ढह गई है। इसलिए ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। जबकि आरसीबी अपने बाहर के मैचों को जीतने के रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
दूसरा मुकाबला चेन्नई बनाम मुंबई के मध्य –
वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई के पास चेन्नई से अपने पहली हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर है। इस मुंबई टीम लगातार दो मैच जीतकर वापसी कर चुकी है। वहीं चेन्नई को भी पिछले मैच में जीत मिली थी। वानखेड़े में दोनों चीर-प्रतिद्वंदी के मध्य रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
मुंबई(Mi) की टीम लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी –
मुंबई की टीम में बल्लेबाजी में गहराई होने के साथ गेंदबाजी में विभिन्नता है। बुमराह, बोल्ट, चहर और पंड्या ने जहां तेज गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ने को तैयार है। वहीं विग्नेश पुथुर, सैंटनर, कर्ण शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। पिछलें मैच में विल जैक्स ने भी विकेट निकाले थे। बैटिंग में टीम भले ही ऊपरी क्रम में असफल हो गई है तब भी मध्यक्रम अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम को मैच को बहुत करीब ले गए है ।

चेन्नई का प्रदर्शन इस साल रहा है कमजोर –
चेन्नई की टीम थोड़ा बल्लेबाजी में कमजोर लग रही है। लेकिन धोनी के कप्तानी में टीम में एक नया ऊर्जा का संचार होने से टीम किसी को भी हराने में सक्षम है। गेंदबाजी में खलील अहमद, कंबोज, नूर अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की है। चेन्नई की टीम मुंबई से मैच जीतने के लिए ना सिर्फ मुंबई के बल्लेबाजों को कम रन पर रोकना होगा। जबकि अच्छी बल्लेबाजी भी करनी होगी।
Rcb vs Pbks एवं Mi vs Csk की टीम हेड टू हेड –
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के मध्य अब तक 34 मैच खेले गए हैं। जिसमे से 18 में पंजाब और 16 में आरसीबी को जीत मिली है। पंजाब किंग्स का पलड़ा आरसीबी से भारी दिख रहा है। देखना होगा की आरसीबी धाकड़ पंजाब से कैसे आगे निकलेगी।
वहीं mi vs csk के मध्य 38 मुकाबले हुए है जिसमें चेन्नई को 18 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि मुंबई की टीम ने 20 मैचों में वीजय प्राप्ति की है। इस बार भी मुंबई को रोकना चेन्नई के लिए आसान नही होगा।
शनिवार को आईपीएल में gt vs dc एवं rr vs lsg के मध्य हुआ मुकाबला।

