back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

 gt vs dc एवं  rr vs lsg : शनिवार को आईपीएल में खेले जाएंगे दो मुकाबले

Share

शनिवार को आईपीएल में मैच नंबर 35 एवं 36 खेले जाने है। जिसमें gt vs dc एवं rr vs lsg के मध्य मुकाबला खेल जाएगा। पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य होगा जबकि राजस्थान रॉयल और लखनऊ सुपर जायन्ट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। 

यहाँ हम दूसरे मुकाबले की बात करेंगे। लखनऊ ने पिछला मुकाबला जीता जबकि राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने अब तक अपने 7 मैचों में से 4 में जीत के साथ पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर बनें है। जबकि राजस्थान रॉयल को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है और वह 7 में से मात्र दो मैच जीतकर 8वें पायदान पर है।

RR vs lsg के मध्य मैच का टीम प्रीव्यू –

राजस्थान की बैटिंग है चिंता का कारण –

राजस्थान पिछले मुकाबले में अंतिम ओवर में 9 रन जीत के लिए आवश्यक रन ना बना सकी और सुपर ओवर में डीसी से मुकाबला हार गई। rr टीम अपने बैटिंग में ज्यादा संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है। जहां संजु बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे है। वहीं नीतीश राणा ने मात्र दो मैचों में रन बनाया है। जबकि रियान पराग, ध्रुव जूरेल एवं शिमरन हेटमायर ने क्षमता अनुसार प्रदर्शन नही किया है।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है। जबकि संदीप शर्मा निरंतर नही रहे है। वहीं तुषार देशपांडे और मथीस तीक्षणा अभी तक प्रभाव छोड़ने में असमर्थ है। जबकि वनिन्दु हसरंगा चोट के कारण कई मैच मिस कर चुके है।

लखनऊ के शीर्षक्रम बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म से गुजर रही है-

जबकि लखनऊ की टीम में बल्लेबाजी उनकी ताकत बनी हुई है। टीम के नंबर 1,2 एवं 3 नंबर के पास इस समय अच्छा फॉर्म में है। निकलस पूरन ने जहां ऑरेंज कैप पर अपना अधिकार जमा रखा है वहीं मिचेल मार्च तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने भी रन बनाए थे। जबकि आयुष बदोनी ने भी अब तक उपयोगी पारियाँ खेली है। मिलर को टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि समद ने छोटी और तेज पारियाँ खेली है।

गेंदबाजी में रवि विश्नोई और दिग्वेश सिंह ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है। शार्दूल ने भी शुरुआती मैचों में टीम को विकेट निकाल के दिए थे टीम को उनसे फिर से वैसे है प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि आवेश खान और आकाश सिंह महंगे साबित हुए है।

rr vs lsg के मध्य अब तक 5 मैच खेले गयें हैं जिनमें राजस्थान का पलड़ा भारी दिखाई देता है। राजस्थान ने 4 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 1 मैच लखनऊ ने जीते है।

rcb vs pbks : शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी की घर में एक और हार –

वहीं कल खेले गये आरसीबी एवं पंजाब किंग्स के मध्य मैच में पंजाब ने आरसीबी को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित मैच 14 ओवरों का खेला गया। जिसमें आरसीबी की टीम एक बार फिर से अपने होमग्राउन्ड पर लड़खड़ा गई। टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में 95 रन बनाए। टीम डेविड ने शानदार बैटिंग करते हुए 50(26) रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन और चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।

जबकि पंजाब की टीम ने 12.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया निहाल ने 33(19) रन की पारी खेली। और अपने टीम को जीताने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पंजाब इस जीत के साथ 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर आ गया है। इस तरह बेंगलुरु की टीम ने लगातार तीसरा घरलु मैच खो दिया। टीम डेविड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहला मुकाबला dc vs gt के मध्य होगा –


Read more

Local News

hi_INहिन्दी