back to top
मंगलवार, मार्च 10, 2026

Dc vs gt: बटलर की शानदार पारी से दिल्ली कैपिटल्स को हरा गुजरात टाइटन्स शीर्ष पर

Share

आईपीएल में शनिवार को पहले gt vs dc मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने हरा दिया। इस जीत के बाद पॉइंट टेबल में दिल्ली एक स्थान नीचे दूसरे पर एवं गुजरात पहले स्थान पर आ गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

gt vs dc मैच का हाइलाइट्स –

dc की टीम अंत में लड़खड़ाई –

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दिल्ली के सलामी बल्लेबाज ज्यादा रन ना जोड़ सके। अभिषेक पोरेल और करून नायर ने पारी की शुरुआत की, परंतु पोरेल 18(9) रन बनाकर अरशद खान का शिकार बनें। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए केएल राहुल ने तेज शुरुआत की परंतु 28(14) रनों पर प्रसिद्ध कृष्णा नें उन्हे पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद करून नायर ने टीम की रनगति को कम नही होने दिया। परंतु कृष्णा की ही गेंद पर थर्ड मैन पर सीधा कैच दे बैठे। 

अक्षर पटेल और ट्रीस्टीयन स्टब्स ने मिलकर 53 रन की साझेदारी की। स्टब्स ने 31(21) रन बनाए। इस विकेट के बाद दिल्ली की टीम लड़खड़ा गई और आशुतोष शर्मा की पारी की बदौलत टीम ने 200 रन का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। आशुतोष शर्मा नें 37(19) रन बनाए, वहीं कप्तान अक्षर पटेल ने भी 39(32) रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।   

बटलर के शानदार पारी की मदद से gt ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया –

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम गुजरात टाइटन्स ने पहला विकेट शुभमन के रूप में जल्दी गंवा दिया। गिल के विकेट के बाद साई सुदर्शन और जॉस बटलर ने मिलकर 60 रन जोड़े। साई 36(21) रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर स्टब्स को कैच दे बैठे। इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए शरफेन रदरफोर्ड नें 43(34) रन की पारी खेली। बटलर और रदरफोर्ड नें 119 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया। 

टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। बटलर 97(54) रन बनाकर नॉन स्ट्राइक पर थे। राहुल तेवतिया ने स्टार्क की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया। वहीं दूसरी गेंद बैट का किनारा लेकर विकेट कीपर के दाहिने तरफ से बाउन्ड्री की ओर चली गई। और गुजरात ने 4 गेंद शेष रहते मैच 7 विकेट से जीत लिया। 

जॉस बटलर को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

आईपीएल अपडेट – 

दिन के दूसरे मैच में लखनऊ ने छीना राजस्थान से जीत।

Read more

Local News

hi_INहिन्दी