back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Rcb vs srh : हैदराबाद के विशाल लक्ष्य का आगे हारी आरसीबी, 42 रन से हार के साथ तीसरे स्थान पर 

Share

आईपीएल में आज 65वां मुकाबला rcb vs srh के बीच खेला जा रहा। लखनऊ में स्थानांतरित इस मुकाबले में आरसीबी नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आज रजत की जगह जीतेश शर्मा आरसीबी टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। 

Rcb vs srh मैच की हाइलाइट्स –

ईशान किशन के शानदार बल्लेबाजी से हैदराबाद(srh) ने खड़ा किया विशाल स्कोर –

पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जाने पर  अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड नें धाकड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 4 ओवर में 54 रन जोड़ दिए। हालांकि इसके बाद अभिषेक 34(17) और हेड 17(10) रन बनाकर दोनों आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भी टीम के रनगति पर कोई नियंत्रण नहीं लग पाया। दूसरे विकेट के लिए क्लासेन और ईशान नें 48 रनों की तेज साझेदारी की। क्लासेन 24(13) रन बनाकर आउट हुए।  

क्लासेन के आउट होने के बाद रन बनाने का जिम्मा अनिकेत वर्मा नें लिया और 9 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम के रनगति को और बढ़ा दिया। नितेश रेड्डी और अभिनव मनोहर क्रमशः 4 और 12 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कप्तान कमिन्स और ईशान नें मिलकर 43 रन जोड़े जिससे टीम का स्कोर 20 ओवर में 231 रन पहुंच गया। एक तरफ से ईशान किशन ना सिर्फ टीके हुए थे बल्कि लगातार तेजगति से रन भी बना रहे थे। वो 94(48) रन बनाकर नाबाद रहे।   

आरसीबी का मध्यक्रम लड़खड़ाया –  

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने शानदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों नें 7 ओवर में पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। विराट कोहली 43(25) रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बनें। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल 11(10) रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद फिल साल्ट भी 62(32) रन बनाकर पैट कमिन्स की गेंद पर आउट हुए। 

जीतेश शर्मा और रजत पाटीदार दोनों नें 44 रन जोड़कर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा था। लेकिन जैसे ही रजत आउट हुए उसी ओवर में मलिंगा नें रोमारिओ शेफर्ड को 0 रन पर आउट करके मैच हैदराबाद की ओर मोड़ दिया। इसके बाद आरसीबी की टीम संभल नहीं पाई और 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रजत ने 18 तो जीतेश नें 24 रन की पारी खेली। टीम डेविड चोटिल होने के कारण आरसीबी को एक और झटका लगा है। 

ईशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मध्य शनिवार को होगा मुकाबला –

वहीं कल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में मुंबई से हारकर फिलहाल प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो चुकी है जबकि पंजाब के लिए यह मुकाबला शीर्ष दो में बने रहने के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दिल्ली अपने अंतिम मुकाबले में जीत के साथ इस साल को समाप्त करना चाहेगी। इस साल पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाया है जबकि दिल्ली की टीम शुरुआती 6 में से 5 मैच जीतने के बाद प्लेऑफ़ में क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई। आईपीएल अपडेट

Read more

Local News

hi_INहिन्दी