अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का 64वां मैच gt vs lsg के मध्य खेला गया। गुजरात नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम के लिए यह मुकाबला शीर्ष दो में बने रहने के लिए जरूरी था।
Gt vs lsg मैच का हाइलाइट्स –
मिचेल मार्श का शानदार शतक से लखनऊ नें खड़ा किया विशाल लक्ष्य –
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत शानदार रही। एडम मार्करम और मिचेल मार्श ने 9.5 ओवर में 91 रन की साझेदारी की। जहां एडम मार्करम 36(24) रन की पारी खेली वहीं मार्श नें शानदार शतक लगाया। मार्करम के विकेट के बाद भी लखनऊ की टीम की रनगति लगातार बढ़ाती रही। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निकलस पूरन नें भी अर्द्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। जबकि ऋषभ पंत ने 16(6) रन का योगदान दिया।
लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 235 रन बनाए।
गुजरात टाइटन्स नें शानदार बल्लेबाजी के बाद भी 33 रन से पिछड़ा –
जवाब में बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। साई सुदर्शन 21(16) रन बनाकर विलियम ओ रुर्क का शिकार बनें। दूसरे विकेट के लिए बटलर के साथ मिलकर शुभमन नें 39 रन जोड़े। गिल 35(20) रन बनाकर आवेश खान का शिकार बनें। इसके बाद बटलर को भी आकाश सिंह नें 33 रन पर बोल्ड कर दिया।
इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख नें मैच गुजरात की ओर लगभग मोड़ दिया था, लेकिन 17वें ओवर में ओ रुर्क नें पहले तो शरफेन रदरफोर्ड फिर राहुल तेवतिया को आउट कर मैच में लखनऊ की वापसी करवा दिया। अरशद खान 1 रन को शाहबाज अहमद नें आउट किया। 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर शाहरुख खान भी 57(29) रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। इस तरह गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 202 रन बना सकी। और यह मुकाबला 33 रन से हार गई।
मिचेल मार्श को उनकी 117(64) रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ओ रुर्क ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।
आज(शुक्रवार) को खेला जाएगा आरसीबी और सनराइज़र्स हैदराबाद के मध्य मुकाबला –
वहीं शुक्रवार को खेले जाने वाले 65वें मुकाबले में आरसीबी और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आरसीबी की टीम के लिए यह मुकाबला शीर्ष दो में पहुंचने के लिए जरूरी है। जबकि हैदराबाद की टीम बाकी अपने दोनों बचे मैचों को जीत के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति करना चाहेगी। यह मैच पहले बेंगलुरु में प्रस्तावित था लेकिन भारी बारिश के बीच में इसे लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया। आरसीबी अभी 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जो की अपने बाकी दोनों मैच जीत के अंकतालिका में शीर्ष-2 में जगह बनाना चाहेगी।

