back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Mi vs dc : दिल्ली को 59 रन से हराकर मुंबई की टीम प्लेऑफ़ में

Share

आईपीएल में आज 63वां मुकाबला mi vs dc के मध्य खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आज अक्षर पटेल की जगह पर फाफ डू प्लेसिस दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे थे। 

Mi vs dc मैच का हाइलाइट्स –

सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक से मुंबई नें खड़ा किया बड़ा स्कोर –

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम नें जल्दी ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। मुस्तफिजूर रहमान नें रोहित को विकेट के पीछे कैच कराया। वहीं दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी ना हो सकी, और विल जैक्स 21(13) रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बनें। इसके कुछ ही देर बाद रिकलटन भी 25 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। 

लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक अर्धशतकीय साझेदारी कर के टीम को एक अच्छी उम्मीद दी। तिलक 27(27) रन बनाकर मुकेश कुमार का दूसरा शिकार बनें। एक समय ऐसा लग रहा था मुंबई की टीम 160 रन तक का स्कोर खड़ा कर सकती है। लेकिन नमन धीर और सूर्यकुमार यादव नें 21 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचा दिया। 

दिल्ली के अंतिम दो ओवर काफी खर्चीले रहे जिसमें दोनों बल्लेबाजों नें मिलकर 48 रन जोड़े। मुकेश कुमार के जब पारी का 19वां ओवर लेके आए तो खासकर नमन ने अच्छी खबर ली। इस ओवर में पूरे 27 रन बने। जबकि अंतिम ओवर में सूर्यकुमार यादव ने चमीरा के ओवर में 21 रन लिए। 

बड़े स्कोर के आगे लड़खड़ाया दिल्ली, हार के साथ प्लेऑफ़ से बाहर 

दिल्ली जब 180 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी तो शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। और फिर कोई ऐसी बड़ी साझेदारी नहीं हुई जिससे दिल्ली की टीम लक्ष्य की ओर बढ़े। दिल्ली की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 6वें विकेट के लिए हुई जो की मात्र 38 रन की थी। दिल्ली की टीम के चार बल्लेबाज दहाई का अंक पार कर पाए। जिसमें से समीर रिजवी 39(35) रन, विप्रज निगम 20(11), आशुतोष शर्मा 18(16) और केएल राहुल ने 11(6) रन बनाए। दिल्ली की पूरी टीम 18.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। 

मिचेल सैन्टनर और जसप्रीत बुमराह नें शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव को 73(43) रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।   

आईपीएल में गुरुवार को खेला जाएगा गुजरात बनाम लखनऊ के मध्य मुकाबला –

वहीं गुरुवार को खेले जाने वाले आईपीएल के 64वें मुकाबले में गुजरात का मुकाबला लखनऊ से होगा। पिछले मैच में हार के बाद लखनऊ प्लेऑफ़ के रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली को पिछले मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी तो और अंकतालिका में अभी शीर्ष पर विद्यमान है। गुजरात टीम की कोशिश करेगी की यह मैच जीतकर फिलहाल शीर्ष पर बनी रहे। वहीं लखनऊ की टीम अपने आखिरी मैचों जीत के साथ अंत करना चाहेगी। आईपीएल अपडेट कल के मैच में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया – 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी