back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

IPL-2025 reschedule : बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के शेष मैचों का बचा कार्यक्रम

Share

आईपीएल(ipl)-2025 reschedule के बचे मैचों का कार्यक्रम गया है। बीसीसीआई ने 17 मई से फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। जैसा की ज्ञात है की आईपीएल को भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध जैसे हालात के बाद अस्थाई रूप से रोक दिया गया था। 

आईपीएल(ipl)-2025 रिशेड्यूल(reschedule) के बाद पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर के मध्य – 

अभी बचे हुए 17 मैचों में पहला मैच आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शुरू होगा। जबकि जब टूर्नामेंट को रोक गया था तब आरसीबी का मुकाबला लखनऊ सुपर जायन्ट्स से होने वाला था। जबकि ऐसा माना जा रहा था की पंजाब किंग्स एवं दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेला गया 8 मई का मुकाबला को नहीं कराया जाएगा। लेकिन 24 मई कों दोनों टीमें अपने मुकाबले के लिए भिड़ेगी। 

आईपीएल(ipl)-2025 रिशेड्यूल(reschedule) के बाद प्लेऑफ़ की जंग में बनी हैं सात टीमें –

सात टीमें अभी भी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है जिससे हर एक मुकाबला उनके लिए जरूरी है।आईपीएल में बचे 17 मैचों में 13 मैच लीग के बचे है जिससे टीमों के मध्य अभी भी फाइनल की जंग जारी है। अभी ऑफिसियल तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल और सनराइज़र्स हैदराबाद के अलावा सभी टीमें प्लेऑफ़ के दौर में है। प्लेऑफ़ का पहला मैच जो की पहले व दूसरे स्थान पर आने वाली टीमों के मध्य खेला जाएगा वह 29 मई कों होगा।

आईपीएल(ipl)-2025 के रिशेड्यूल कार्यक्रम में फाइनल 3 जून कों – 

पहला मैच प्लेऑफ़ का क्वालीफायर-1 के नाम से जाना जाता है। इस मैच को महाराज यादवेन्द्र सिंह अंतराष्टीय स्टेडियम चंडीगड़ में खेला जाएगा। वहीं प्लेऑफ़ का दूसरा मैच एलीमनेटर भी इसी पिच पर खेला जाएगा। जो की तीसरे और चौथी पायदान पर रहने वाली टीम के मध्य होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। जहां उसको दूसरे क्वालीफायर मैच से गुजरना होगा जो की नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। जो टीम जीतगी वो फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से अहमदाबाद में ही भिड़ेगी। वहीं फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। 

फिलहाल अंकतालिका में पहले स्थान पर गुजरात टाइटन्स है जो की 11 मैचों में 8 जीत हासिल की है। वह आरसीबी से बेहतर रनरेट के हिसाब से ऊपर है। जबकिआरसीबी की टीम की भी 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।   

ipl-2025 reschedule मैचों का कार्यक्रम की जानकारी –

ipl 2025 का कार्यक्रम पुनः जारी

 बेंगलुरु में हो रही लगातार बारिश के चलते आरसीबी और सनराइज़र्स हैदराबाद के मध्य होने वाले मैच को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि आरसीबी अपना अंतिम मैच लखनऊ में ही लखनऊ सुपर जायन्ट्स के साथ खेलेगी।

विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास  भारत और पाकिस्तान के मध्य सीजफायर के बाद पीएम मोदी का संबोधन

Read more

Local News

hi_INहिन्दी