back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

विराट कोहली ने टेस्ट को कहा अलविदा, भारत के सफलतम टेस्ट कप्तान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Share

कई दिनों से टेस्ट में चल रहे संन्यास के कयासों पर विराट कोहली ने मुहर लगा दी। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जब से रोहित शर्मा ने संन्यास लिया था उसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था की विराट भी टेस्ट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा था की बीसीसीआई ने विराट कोहली के संन्यास के फैसले को बदलने के लिए किसी बड़े खिलाड़ी को बात करने को कहा गया था। 

अभी जल्दी ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चुनी जानी थी उससे पहले विराट ने संन्यास की घोषणा कर सबको चौका दिया है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों का ऐसा मानना था की उन्हे इंग्लैंड में जाकर टेस्ट सीरीज खेलने के बाद संन्यास की घोषणा करनी चाहिये था।  

विराट कोहली के टेस्ट में प्रदर्शन –

जब से सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आई थी तो बड़े-बड़े खिलाड़ियों का ऐसा मानना था की विराट के अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी है और उन्हे अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। फिलहाल बात की जाय टेस्ट करिअर की तो विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेला जिसमें 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 30 शतक के साथ 31 अर्धशतक भी लगाए। 

2016-19 के मध्य विराट कोहली ने 16 शतक और 10 अर्धशतक के साथ 46 मैचों में लगभग 67 के औसत से 4208 रन बनाए थे। जहां से टेस्ट के सबसे अच्छे बल्लेबाजों के रूप मे स्थापित हुए थे। बहरहाल विराट के पिछले 5 साल से औसत लगातार नीचे चला जा रहा है।  

विराट कोहली के लिए टेस्ट फॉर्मेट था सबसे पसंदीदा – 

विराट कोहली क्रिकेट के इस फार्मेट को अपना सबसे पसंदीदा मानते है। जब भारत की टेस्ट कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई तब भारत की स्थिति टेस्ट में खराब चल रही थी। विराट ने 68 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 40 में जीत हासिल की। भारत के विदेशी सरजमी पर खेलने के पूरे तरीके को विराट ने बदल के रख दिया। उन्होंने तेज गेंदबाजों पर भरोसा दिखते हुए विदेशी सरजमीं पर भी 5 तेज गेंदबाजों के साथ खेला। 

पिछले दो सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म था काफी खराब –

पिछले हालिया दो टेस्ट सीरीज विराट कोहली के काफी खराब रही हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मात्र 190 रन बना पाए थे जिसमें पहले टेस्ट में शामिल एक शतक भी शामिल था। जबकि इससे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से भारत को हार मिली थी। जिसमें कोहली 6 पारियों में मात्र 93 रन बना पाए थे। विराट ऑफ स्टम्प से बाहर जाती हुई गेंद पर ऑस्ट्रेलिया में 7 पारियों में आउट हुए थे। 

संन्यास के इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा विराट नें –

उन्होंने अपनी टेस्ट की फोटो लगते हुए एक लंबा नोट साझा की और उसमे लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।

विराट कोहली अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, “जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’ उन्होंने आगे अपनी टेस्ट कैप नंबर ‘269’ लिखा और लिखा ‘साइनिंग ऑफ’।

फिलहाल अब विराट कोहली सिर्फ टेस्ट में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस समय आईपीएल में आरसीबी की तरफ से विराट शानदार फॉर्म में हैं जो की अस्थाई रूप से स्थगित है। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का संम्बोधन

Read more

Local News

hi_INहिन्दी