back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

अब बात सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी : पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिया संबोधन

Share

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारतीय सेनाओं, भारतीय सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों एवं वैज्ञानिकों को सलूट के साथ की। उन्होंने देश की सभी माताओं एवं बहनों को देश की सेनाओं के पराक्रम को समर्पित किया। इसके बाद पहलगाम में किए गए कायराना हमलें को अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पीड़ा बताया। तथा इस हमलें को देश को तोड़ने की घिनौनी कोशिश बताया।  

पीएम मोदी नें संबोधन में भारत के एकजुट होने पर की तारीफ –

उन्होंने साथ ही कहा की समस्त देश का नागरिक, सभी पार्टियों नें आतंक के खिलाफ उठ खड़े हुए। साथ ही उन्होंने कहा की सेना को खुली छूट दे दी गई जिससे कार्रवाई से आज समस्त आतंकी संगठन इस बात को समझ गया होगा की बहन-बेटियों के मांग से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को न्याय की अखंड प्रतिज्ञा के साथ लोगों को भावनाओं का प्रतिबिंब है। 

बहावलपुर और मुरीदके है लोकल आतंकवाद की यूनिवर्सिटी –

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा की आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की भारत ऐसा फैसला लेगा। उन्होंने कहा की भारतीय मिसाइलों से उनके इमारतें ही नहीं हौसला को भी तोड़ा है। उन्होंने बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को लोकल आतंकवाद का विश्वविद्यालय बताया। इस ऑपरेशन ने 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया। 

उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगते हुए कहा की भारत के कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने साथ देने के बजाय भारत पर हमला किया। जिसनें उसे दुनिया में बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा की पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइलों को आसमान में ही भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया। जब पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा तो भारत ने उस पर विचार किया। लेकिन ये सीजफायर उस पैमाने पर देखा जाएगा की पाकिस्तान उस पर कैसे अमल करता है। 

पीएम मोदी ने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को बताया एक नई लकीर –

भारतीय सेनाओं के बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा की सभी अलर्ट पर है। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ एक नीति है। ऑपरेशन सिंदूर के बारें में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा की यह एक नई लकीर खिचीं है। भारत पर आतंकी हमले का मुहटोंड जवाब अपने शर्तों पर देंगे। वहीं नूक्लीयर ब्लैक्मैल की आड़ में पनप रहे आतंकियों पर कार्रवाई करेगा। वहीं आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा की आतंक को समर्थित सरकार और आतंकी आकाओ के एक ही नजर में देखा जाएगा।

भारतीय हथियारों को बताया प्रामाणिक तथा पाकिस्तान से होगी सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर बात –

उन्होंने इस ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए भारतीय हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध हुई है। हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को शक्ति बताते हुए कहा की ये युग युद्ध का नहीं है और ना ही आतंक का। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी की एक दिन आतंकवाद इन्ही को नष्ट कर देगा। 

टेरर और टॉक टेरर और ट्रैड के साथ पानी और खून एक साथ नही हो सकते। विश्व समुदाय को अड्रेस करते हुए पीएम मोदी ने कहा की पाकिस्तान से बात आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। उन्होंने कहा की आज बुद्ध पूर्णिमा है और बुद्ध द्वारा दिया गया शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। मानवता शांति और समृद्धि की ओर बढ़े इसके लिए भारत को शक्तिशाली होना जरूरी है। अंत में पीएम मोदी ने फिर से सेना के पराक्रम को एवं देशवासियों को एकता को नमन किया। 

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास

Read more

Local News

hi_INहिन्दी