22 अप्रैल को हुए पहलगाम में कायराना हमले का 6-7 मई को 1:00-1:30 रात को बदला ले लिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बारें में विदेश सचिव विक्रम मिश्री और कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमीका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया की पाकिस्तान 3 दशकों से आतंक का पालन पोषड़ कर रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की किसी भी नागरिक या आर्मी को निशाना नहीं बनाया गया हैं। और आतंकी स्थलों में पर किए गए हमलों को बहुत ही साफ और सटीक तरीके से अंजाम दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत चुन-चुन के किया आतंकियों के 9 स्थानों को तबाह –
ऑपरेशन सिंदूर में कीए गए हमले के स्थलों की जानकारी देते हुए बताया गया की पहला हमला लश्कर-ए-तैबा के सवाई कैंप किया गया जो की सोनमार्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकी यहां से सबंधित थे।
दूसरा हमला जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने बिलाल कैम्प पर किया गया। जबकि तीसरा हमला लश्कर-ए-तैबा के गुलपुर पर किया गया जिसमे 20 अप्रैल 2023 के हमले व बस में तीर्थ यात्री पर किए गए हमलों में शामिल थे। जबकि चौथा हमला बरनाला कैम्प हिजबूल मुजाईददिन का है जो कश्मीर में आतंक फैलाता है। कठुआ, पठानकोट हमले में आतंकी यहां से संबंधित थे। वहीं पाँचवा हमला कोटली पर किया गया जो loc से 13-15 किमी से दूरी पर हैं। यहाँ से लश्कर-ए-तैबा के फिदायीन के लिए कार्यरत था।
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में स्थित आतंकी स्थानों पर पर भी हुआ हमला –
पाकिस्तान में स्थित चार आतंकी स्थानों सर्जलकोट, मुरीदके , महमूना और बहवालपुर को भी नेस्ता-नाबूत कर दिया गया है। सर्जलकोट अन्तराष्ट्रिय सीमा से 6 किमी दूर स्थित है। यहां के आतंकियों मार्च 2025 में चार पुलिस जवानों पर हमला किया था। वहीं महमूना की दूरी 18-20 किमी की थी पठानकोट एयर बेस पर किए गए हमले में शामिल थे।
मुरीदके की दूरी भी अंतराष्टीय सीमा से 18-20 किमी दूरी है। 2008 में मुंबई हमला में शामिल आतंकियों का गढ़ था। इसके प्रमुख आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली यही से थे। जबकि सबसे दूरी पर 100 किमी की दूरी पर बहवालपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ऊपर हमला किया गया। ऐसा कहा जा रहा की मशूद अजहर के 14 करीबियों की मौत हो गई है। उसका भाई भी इस हमले में मारा गया है।
ऑपरेशन सिंदूर को 25 मिनट्स के भीतर अंजाम दिया गया। और 9 स्थानों के साथ 21 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया गया। देश के सभी पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए गर्व का अनुभव किया है।

