सोमवार, मई 12, 2025

कश्मीर में आतंकी हमला, लगभग 27 लोगों की गई जानें

Share

कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकी हमले में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। सेना की वर्दी पहने आए आतंकीयों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दोपहर के लागभग 1:30 बजे देवदार के के वृक्षों के मध्य से आए आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। जहां लोग अपने छुट्टियां बिताने के लिए आते है। 

गोलीबारी की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोगों ने देखा तो बहुत लोगों की लाशे पड़ी थी, और उनके परिजन मदद की गुहार लगा रहे थे। मृत पर्यटकों में कर्नाटक, गुजरात और ओडिशा के बताए जा रहे है। और साथ ही कहा जा रहा की दो विदेशी नागरिक भी शामिल है। पहलगाम आतंकी हमले में सबसे अधिक चकित करने वाली बात थी की यहाँ हिंदुओं को इसका शिकार बनाया गया। हिन्दू बताने सीधे गोली मार दी गई जबकि जिन्होंने मुँह नहीं खोल उनके कपड़े भी निकाले गए। 

इस घटना को लेकर कश्मीर में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। तथा देश-विदेश के नेताओं ने इसकी निंदा की है। स्थानीय अधिकारी ने इस घटना के स्थल के बारे में बताया की इस जगह पर केवल पैदल व घुड़सवार ही पहुँच सकते है।  यह घटना तब हुई है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत दौरे पर है। ऐसा बताया जाता है की ट्रम्प ने इस घटना की जानकारी ली है और भारत को पूर्ण मदद का आह्वान किया। 

पहलगाम आतंकी हमले पीएम मोदी ने कहा आतंकियों कों नहीं बक्सा जाएगा-

पीएम मोदी इस समय सऊदी अरब की यात्रा पर है। पीएम ने घटना की नींदा करते हुए कहा की, “इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा… उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका दुष्ट एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और मजबूत होगा।”

एक पीड़ित महिला ने बताया की जब उसके पति को गोली मारी गई तो उसने खुद को भी गोली मारने को कहा। तब आतंकियों ने कहा जाकर मोदी से बता देना इसलिए तुम्हें जिंदा छोड़ रहे है। ये अपने बच्चे के अच्छे अंक लाने की वजह से छुट्टियां मनाने आया था। जिसकी विडियों उन्होंने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर डाला गया। जबकि एक दंपति के घरवालों ने बताया की नवयुगल की की शादी के बाद की पहली यात्रा थी। 

पहलगाम में आतंकी हमले की घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर रवाना हो गए एवं वहाँ के स्थितियों का जायजा लिया। द रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन भारत में बैन है लेकिन इसकी फन्डिंग पाकिस्तान से आती है। यह संगठन का हाथ बस द्वारा तीर्थ यात्रियों पर कराए गए हमले में भी था।

आईपीएल अपडेट –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी