back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

क्वालीफायर-1 : आरसीबी बनाम पंजाब के मध्य फाइनल की जंग गुरुवार को, आईपीएल-2025 को मिलेगा पहला फाइनलिस्ट

Share

आईपीएल आखिरकार अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। जहां कल आरसीबी बनाम पंजाब के मध्य पहले फाइनलिस्ट बनने का घमासान होगा। क्योंकि दोनों टीमों टॉप-2 में रही है इसलिए अगर जो हारता है तो उसे एक और मौका होगा। जिसको जीतकर वह फाइनल में जा सकता है। यह मैच चंडीगढ़ के मुल्लापुर के महाराज यादवेन्द्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।  

पंजाब बनाम आरसीबी टीम का मैच प्रीव्यू – 

पंजाब किंग्स नें लीग स्टेज में हासिल किया शीर्ष स्थान –

बात की जाए दोनों टीमों की तो एक से बढ़कर एक मैच विजेता निकल के आए हैं। अगर नजर डाला जाय पंजाब किंग्स पर तो श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम एकदम बदली हुई नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रियांश आर्या ने अलग छाप छोड़ी है जो प्रभसिमरन के साथ मिलकर ना सिर्फ अच्छी बल्कि तेज साझेदारी भी की है। वहीं पहले श्रेयस खुद तीसरे स्थान पर आया करते थे पर अब जॉस इंग्लिस को प्रमोट किया गया। जिसका परिणाम पिछले ही मुकाबले में एक मैच विनर पारी खेले हैं। इसके मध्यक्रम में श्रेयस निहाल बढेरा और शशांक सिंह ने शानदार योगदान दिया है। शश्रेयस अय्यर 500 रन बनाने वाले पहले पंजाब के खिलाड़ी है जबकि प्रभसिमरन सिंह मात्र 1 रन से दूर हैं।  जबकि फाइनल टच देने का जिम्मा मार्कस स्टॉयनिस ने सम्हाल रखा है।

मार्को यानसेन, काइल जैमिसन और अर्शदीप के साथ अच्छा पेस आक्रमण है। अर्शदीप अब तक 18 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर सबसे अधिक विकेट लेने की लिस्ट में है। वहीं हरप्रीत बरार स्पिन विभाग सम्हाल रहे है। 

टीम डेविड और जॉस हेजलवुड की हो सकती है आरसीबी टीम में चोट के बाद वापसी-  

वहीं दूसरी तरफ आरसीबी टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। विराट अभी तक 600 रन तक बना चुके है। जबकि देवदत्त की जगह पर आए मयंक नें भी अच्छी पारी खेली थी। वहीं रजत कुछ मैचों से इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं लेकिन थोड़ी फॉर्म से बाहर चल रहे है जो की एक चिंता का विषय हो सकता है। पर उनके स्थान पर कप्तानी कर रहे जीतेश ने लखनऊ के खिलाफ मैच में एक चमत्कारी पारी खेलकर अपने टीम को शीर्ष-2 में पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है। जबकि क्रूनाल को ज्यादा मौके नहीं मिले है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ एक मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं रोमारिओ शेफर्ड नें भी दो मौके अब तक मिले है जिसमें चेन्नई के खिलाफ मात्र 13 गेंदों पर अर्द्धशतक लगा दिया था।

वहीं गेंदबाजी में हेजलवुड की वापसी से मजबूती मिलेगी। पिछले दो मैचों में आरसीबी के गेंदबाजों ने 230 के लगभग रन खाए है। भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल दूसरे तेज गेंदबाज है जिनकी लय दो मैचों से थोड़ा गायब सी देख रही है। वहीं स्पिन विभाग में क्रूनाल पंड्या और सुयश शर्मा के ऊपर जिम्मेदारी होगी।   

Read more

Local News

hi_INहिन्दी