back to top
गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025

Rcb vs lsg : घर के बाहर सभी मैच जीतने वाली वाली टीम बनीं आरसीबी, क्वालीफायर-1 में पंजाब से होगा मुकाबला

Share

आज आईपीएल के आखिरी लीग मैच में rcb vs lsg के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ। इकाना में खेले गए मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आज जीत के साथ बेंगलुरु में अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। और 29 मई को अब पंजाब से आरसीबी का मुकाबला होगा। 

Rcb vs lsg मैच का सारांश –

ऋषभ पंत के शानदार शतक से लखनऊ नें खड़ा किया विशाल स्कोर –

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने पहला विकेट तो जल्दी गवां दिया। लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 152 रन की शानदार साझेदारी की। मिचेल मार्श 67(37) रन बनाकर भुवि की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भी पंत ना रुके और अपना शानदार शतक बनाया। 

ऋषभ पंत नें 118(61) रन की पारी खेली। निकलस पूरन नें भी 13 रन का योगदान दिया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

जीतेश, विराट और मयंक नें आरसीबी को विशाल लक्ष्य के पार पहुंचाया – 

इसके बाद आरसीबी जब विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो उसे एक अच्छे शुरुआत की जरूरत की। पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में ही फिल साल्ट और विराट कोहली नें 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद रजत पाटीदार 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद लियम लिविंगस्टन 0 रन बनाकर अगली ही गेंद पर आउट हो गए। ओ रोर्क इस समय हैट्रिक पर थे। 

इस साल का 8वां आईपीएल अर्द्धशतक लगाने के तुरंत बाद विराट कोहली भी आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 54(30) रन बनाए। इसके बाद जीतेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने दबाव में शानदार साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। दोंनो नें मिलकर 107 रन की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल नें 47(23) रन की अच्छी पारी खेली। जीतेश शर्मा नें 33 गेंद खेलकर 85 रन की पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। 

जीतेश शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ़ के मैचों की शुरुआत हो रही हैं। पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला पंजाब से होगा। जबकि एलीमनेटर में मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी।    आईपीएल में मुंबई को हरा पंजाब पहले स्थान पर

Read more

Local News

hi_INहिन्दी