back to top
शनिवार, मार्च 7, 2026

प्रयागराज में ₹90 करोड़ बिजली सुधार योजना को मंजूरी, विद्युत सेवा बेहतर होने की उम्मीद 

Share

प्रयागराज सहित आसपास के जिलों में बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर ट्रिपिंग या लो-वोल्टेज की समस्या आने पर काफी हद तक दूर हो सकती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने 90 करोड़ रुपये की एक बड़ी बिजली सुधार योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य विद्युत व्यवस्था में कई तकनीकी और बुनियादी सुधार करना है।

प्रयागराज बिजली सुधार योजना की जानकारी 

यूपीपीसीएल ने अपने “बिजनेस प्लान” में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में बिजली प्रणाली को सुधारने के लिए 2025-26 तक लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

छह महीने के भीतर सभी काम पूरे हो जाएंगे, जिसके बाद ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और शॉर्ट सर्किट की समस्याएं बहुत कम हो जाएंगी।

योजना के अनुसार, क्षेत्र में 250 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और 200 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

33KV और 11KV की कई नई लाइनें बिछेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर 190 छोटे सुधार कार्य ₹3.88 करोड़ के बजट में किए जाएंगे।

केवल प्रयागराज ज़ोन-I के लिए ₹27.57 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।

प्रयागराज बिजली सुधार योजना की पृष्ठभूमि

 बिजली कटौती, वोल्टेज की अनियमितता और ट्रांसफार्मरों के बार-बार जलने प्रयागराज की पुरानी समस्याएं हैं। गर्मी में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।

  1. 2023 और 2024 में उपभोक्ताओं की हजारों शिकायतें आईं।
  2.  जबकि कई क्षेत्रों में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा था। बुनियादी ढाँचा इतनी तेजी से विकसित नहीं हो रही थी। 
  3. UPPCL ने राज्य सरकार की “सुदृढ़ वितरण प्रणाली” परियोजना और केंद्रीय योजनाओं को मिलाकर इस सुधार कार्यक्रम को गति दी है।
  4. पिछले कुछ वर्षों में कुछ सुधार किए गए हैं, जैसे ट्रांसफार्मर बदलना, ओवरलोड हटाना, स्मार्ट मीटर योजना पर तेजी लाना।

सारांश 

₹90 करोड़ की बिजली सुधार योजना प्रयागराज सहित चार जिलों की विद्युत आपूर्ति को मजबूत करेगी। यह उम्मीद है कि लोगों को अब विश्वसनीय और बेहतर बिजली मिलेगी। इसलिए तकनीकी सुधार, नई लाइनें, ट्रांसफार्मर और क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। शासन ने अगस्त से सितंबर 2025 का लक्ष्य घोषित किया है और अगले छह महीने में हर काम को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

प्रयागराज की अपडेटस: प्रयागराज वायु गुणवत्ता रैंकिंग में 13 स्थान की छलांग मारते हुए 7वें पायदान पर पहुंचा। प्रयागराज के 8 जोन में ‘चिल्ड्रेन पार्क’ बनाने की है योजना। 

Read more

Local News

hi_INहिन्दी