प्रयागराज इस समय गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर की मार झेल रहा है। एक बार फिर से गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे प्रशासन ने नया बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया है। निरंतर बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी ने खतरे को बढ़ा दिया है। इसी बीच, रसूलपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ तीन किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज बाढ़ अपडेट से जुड़ी खबर जानिए।
प्रयागराज बाढ़ अपडेट: गंगा-यमुना में जलस्तर
दोनों नदियों में इस समय जलवृद्धि देखी जा सकती है, जिससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो रहा है
- ताजा जानकारी के अनुसार नदियां अपने खतरे के निशान 84.73 मीटर से नीचे ही बह रही है। पिछले 24 घंटे में नैनी यमुना नदी का जलस्तर 96 सेन्टमीटर की वृद्धि हुई है और 83 मीटर पर नदी प्रवाहित हो रही है।
- वहीं गंगा नदी की बात की जाय तो फाफामऊ में 88 सेन्टमीटर वृद्धि के साथ 82.96 मीटर पर बह रही है। जबकि छतनाग में लगभग समान वृद्धि के साथ 83.40 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। बक्शी बांध के पास नदी का जलस्तर 83 मीटर पर है।
- तटीय इलाकों में बाढ़ प्रवेश कर चुका है।
- शुक्रवार शाम बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में फिर बाढ़ का पानी घुस गया। इस साल हनुमान जी ने 5वीं बार स्नान किया। मंदिर के कपाट एहतियातन बंद कर दिए गए व श्रद्धालुओं को वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है।
गंगा-यमुना जलस्तर में वृद्धि के कारण और बचाव
- गंगा-यमुना जलस्तर में वृद्धि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने से यमुना में जलस्तर तेजी से बढ़ा है।
- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में निरंतर बारिश हो रही है।
- खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं।
- SDM (सदर) का कहना है कि “हर घंटे जलस्तर बढ़ रहा है, अगर यह रफ्तार बनी रही, तो राहत शिविर खोलने पड़ सकते हैं।” प्रशासन ने तटीय लोगों से कहा है कि वे प्रयागराज बाढ़ अपडेट के साथ सतर्क रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
गंगा में डूबे तीन किशोर, शहर में शोक का माहौल
- पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमरौली के पास रसूलपुर में 3 किशोरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त जब देर रात तक घर नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू हुई।
- शनिवार को कपड़े और चप्पल किनारे पर मिलने की सूचना परिवार को मिली। पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, NDRF और गोताखोर काम करते रहे। तीनों की लाशें बाहर निकाली गईं।
- डूबे हुए किशोर के नाम नमन लूथरा(15), मनीष सोनकर(13) और शौर्य पाल(14) के रूप में हुई। गंगा में स्नान करने के लिए उतरे तीनों किशोर तेज धारा में फंसने से डूब गए। घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता है, स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे सुरक्षा बढ़ा दिया है।
प्रयागराज में सीमांचल एक्स्प्रेस से मानव तस्करी से 18 बच्चों को बचाया गया।

