आज आईपीएल में खेले गए pbks vs mi के मध्य मैच खेला गया। जयपुर में खेले गए इस मैच में पंजाब नें टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रहेगी। और पहला एलीमनेटर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ खेलेगी।
Mi vs pbks मैच का सारांश –
सूर्या के अलावा मुंबई(mi) के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में रहे विफल –
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई की शुरुआत थोड़ा सधी रही। रोहित शर्मा आज लगभग रन बाल खेल रहे थे। पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी और रिकलटन 27 रन बनाकर मार्को यानसेन का शिकार बनें। दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद मुंबई की टीम नें 25 रन के भीतर 3 विकेट गिरा दिए।
सूर्यकुमार यादव के अर्द्धशतक के अलावा विल जैक्स 17(8) रन हार्दिक नें 26(15) और नमन धीर नें 20(12) रन का योगदान दिया। सूर्या नें 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जिसकी मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट 184 रन बनाए।
जॉस इंग्लिस और प्रियांश आर्या की पारी नें पंजाब किंग्स(pbks) को पहुंचाया शीर्ष पर –
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत धीमी रही। दीपक चहर ने दूसरा ओवर मेडन डाला। आज प्रभसिमरन सिंह संघर्ष करते दिखाई दिए। इसके बाद प्रियांश आर्या और जॉस इंग्लिस नें मिलकर 109 रनों की साझेदारी की। जिसकी वजह से मैच एकतरफा हो गया। प्रियांश आर्या नें 35 गेंदों पर 62 रन की बेहतरीन साझेदारी की।
वहीं जॉस इंग्लिस नें 42 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली और अपने आउट होने से पहले पंजाब को जीत के एकदम नजदीक लाके खड़ा कर दिया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर नें 26(16) रन बनाकर नाबाद रहे। और पंजाब की टीम नें 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स शीर्ष पर पहुंच गई है।
जॉस इंग्लिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आरसीबी और लखनऊ के मध्य कल लखनऊ में आखिरी लीग मुकाबला –
वहीं कल एक आखिरी महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में आरसीबी का मुकाबला लखनऊ से इकाना स्टेडियम में खेला जाना हैं। यह मैच आरसीबी के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि टीम इस मैच को जीत कर टॉप-2 में अपना जगह बना सकती है। वही लखनऊ की टीम अपने आखिरी मुकाबले में जीत के साथ विदा होने चाहेगी। पिछले मुकाबले में लखनऊ नें गुजरात को मात दी थी। रविवार के मुकाबले की खबर –

