back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Ipl 2025 : इस साल के आईपीएल का आखिरी डबल हेडर कल रविवार को gt vs csk और kkr vs srh के मध्य मैच

Share

आईपीएल लीग मैच अपने समाप्ति की ओर बढ़ चला है। उसी कड़ी में कल इस साल का आखिरी डबल हेडर मैच में gt vs csk और kkr vs srh के मध्य मैच होगा। दोनों मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला गुजरात के लिए होगा क्योंकि गुजरात टीम इस मैच को जीतकर पहले स्थान पर आ जाएगी। 

gt vs csk और kkr vs srh के अंतिम लीग मैच  

csk vs gt के मध्य पहला मैच –

बात की जाए पहले मुकाबले की जो चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स के मध्य होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए लीग का आखिरी होगा। जिसमें दोनों टीमों जीत के साथ खत्म करना चाहेंगी। हालांकि की चेन्नई को इससे पॉइंट टेबल पर कोई फायदा नहीं हो सकता लेकिन इस साल को जीत के साथ सफर खत्म करना चाहेगी। वहीं बात किया जाय गुजरात के लिए तो टॉप-2 में बने रहने के लिए टीम के लिए जीत जरूरी है। क्योंकि जो टीमों टॉप-2 में रहेगी वो फाइनल में पहुंचने के लिए लिए दो मौके मिलेंगे। 

आखिरी मैच में गुजरात को तब झटका लगा था जब लखनऊ के खिलाफ एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई थी। जिसको टीम इस चीज को दोहराना नहीं चाहेगी। 

kkr vs srh के मध्य होगा शाम को मुकाबला- 

वहीं दुसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद के मध्य खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आरसीबी के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण धूल जाने के कारण बाहर हो गई थी। वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद नें अपने पिछले मैच में आरसीबी को हराकर उसे टॉप-2 मे रहने के सपने को तोड़ना जैसा था। 

फिलहाल दोनों टीमें चाहेंगी इस साल का सफर जीत के साथ खत्म करना चाहेगी। दोनों ही टीम अपने लीग मैचों में क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। जिसका परिणाम रहा की दोनों पिछले साल की उपविजेता और विजेता इस साल प्लेऑफ़ में भी जगह नहीं बना पाई। ऑक्शन में केकेआर के महंगे खिलाड़ी रहे वेंकटेश अय्यर पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में नहीं दिखाई दी। वहीं हैदराबाद पहले मैच में विस्फोटक शुरुआत के बाद लगातार पारी लड़खड़ाती रही जिससे टीम इस बार टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई। 

gt vs csk aur kkr vs srh के बीच अभी तक आमना-सामना –

csk vs gt के मध्य अब तक खेले गए 7 मैच खेले हैं। जिसमें से चेन्नई की टीम नें अब तक 3 मुकाबले जीते हैं जबकि गुजरात को 4 जीत हासिल हो पाई है। srh vs kkr के मध्य अब तक 29 मैच खेले गएं हैं जिसमें से 20 मैच कोलकाता नें और मात्र 9 मैच हैदरबाद नें जीता है।

आईपीएल प्लेऑफ़ और फाइनल का शेड्यूल

Read more

Local News

hi_INहिन्दी