back to top
गुरूवार, अप्रैल 30, 2026

Rr vs csk : चेन्नई पर जीत के साथ इस साल के आईपीएल को अलविदा कहा राजस्थान रॉयल ने

Share

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में  rr vs csk के मध्य मैच खेला गया। अपने इस साल के आखिरी आईपीएल मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Rr vs csk मैच का हाइलाइट्स –

अंत में बल्लेबाजी में रन नहीं बना पाया चेन्नई(csk)-

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। डेवोन कॉनवे और आयुष म्हात्रे मात्र 12 रन जोड़े थे तभी कॉनवे युद्धवीर सिंह की गेंद पर रियान पराग को कैच दे बैठे। ऊर्विल पटेल भी 0 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष काउन्टर अटैक करते हुए एक तरफ से रनगति बढ़ाते रहे। रविचंद्रन अश्विन भी कुछ अच्छे शॉट लगाए। आयुष 43(20) रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्हे तुषार देशपांडे ने मफाका के हाथों कैच आउट कराया। 

इसके बाद चेन्नई ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 78 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। संकट में फंस रही चेन्नई की टीम को डिवाल्ड ब्रेवीस और शिवम दुबे ने निकाला। ब्रेवीस ने 42(25) रन की पारी खेली। चेन्नई की टीम एक समय 200 रन के स्कोर की तरफ जाती दिख रही थी। लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों पर रोक लगा दी। और निर्धारित 20 ओवर में 187 रन पर रोक दिया। शिवम दुबे 39(32) और धोनी ने 16(17) रन बनाए। आकाश मधवाल और युद्धवीर सिंह को 3-3 विकेट मिले। 

राजस्थान ने अपने आखिरी मैच में किया रन चेस के साथ सफर खत्म – 

188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान को यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई। जब यशस्वी आउट हुए तब टीम का स्कोर 37 रन था जबकि जायसवाल ने 36 रन बनाए थे। इसके बाद वैभव और संजु सैमसन ने 98 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। संजु 41(31) रन बनाकर आउट हुए। हालांकि संजु के कुछ देर ही बाद वैभव भी आउट हो गए। वैभव ने 57(33) रन बनाए। 

एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद एक बार फिर ऐसा लगा की राजस्थान फिर ना बिखर जाए। लेकिन ध्रुव जूरेल और शिमरन हेटमायर ने टीम को बिना किसी और क्षति के मैच जीता दिया। राजस्थान ने 17.1 ओवर में 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम करके इस सीजन को अलविदा कहा। 

आकाश मधवाल को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

आईपीएल के 62वें मुकाबले में मुंबई बनाम दिल्ली के मध्य प्लेऑफ़ के लिए होंगी जंग –

वहीं बुधवार को खेले जाने वाले खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमें है जो अभी भी प्लेऑफ़ की रेस में बनी हुई है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीम के लिए नाकआउट जैसा मुकाबला हो गया है। 

ब्रेक के बाद मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला खेलेगी जबकि दिल्ली कैपिटल्स दूसरा मैच खेलने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में हार के बाद आगे आ रही है। मुंबई की टीम विल जैक्स की जगह जॉनी बैरस्टो को टीम मे शामिल कर लिया है। मुंबई की टीम ब्रेक से पहले शानदार फॉर्म में थी। दोनों ही टीमों के पास अपने दोनों मुकाबले जीतने पड़ेंगे अगर उन्हे प्लेऑफ़ में पहुंचना है तो। 

आईपीएल अपडेट

Read more

Local News

hi_INहिन्दी