back to top
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

Lsg vs srh : सनराइज़र्स हैदराबाद से हारकर लखनऊ प्लेऑफ से बाहर 

Share

आज आईपीएल में खेले गए 61वें मुकाबले में lsg vs srh के मध्य मैच खेला गया। इकाना स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

Lsg vs srh के मध्य मैच की हाइलाइट्स –

अच्छी शुरुआत के बाद अंत में लड़खड़ाया लखनऊ(lsg) –

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। एडम मारक्रम और मिचेल मार्श ने जबदरस्त बैटिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन 10.3 ओवर में ही जोड़ दिए। मार्श अपना पहला मैच खेल रहे हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हुए, उन्होंने 65(39) रन बनाए। पहला विकेट गिरने के बाद आज ऋषभ पंत बैटिंग करने आए लेकिन ईशान मलिंगा ने अपने ही गेंद पर शानदार कैच पकड़कर पंत को पवेलियन का रास्ता दिखला दिया। 

पंत के विकेट के बाद निकलस पूरन और मारक्रम के मध्य 35 रन की साझेदारी हुई। मारक्रम 61(38) रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। इसके बाद लखनऊ टीम के विकेट लगातार गिरते रहे और पूरन के 45 रन की बदौलत 206 रन के लक्ष्य तक पहुंच पाई। 

सनराइज़र्स हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा का अर्द्धशतक –

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। इम्पैक्ट खिलाड़ी अथर्व तायडे 13 रन बनाकर विलियम ओ रुर्के का शिकार बनें। लेकिन इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों खेलते हुए 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। अभिषेक के विकेट के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। ईशान 35(28) रन बनाए। 

इसके बाद कमिनदु मेंडिस और क्लासेन ने हैदराबाद को जीत के एकदम पास पहुंचा दिए। जब जीत के लिए 11 रनों की आवश्यकता थी तभी क्लासेन 47(28) रन बनाकर शार्दूल की गेंद पर आउट हो गए। मेंडिस 32(21) रन पर रिटायर्ड हो गए। हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206 रन बनाकर मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस हार के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। और अब मुंबई और दिल्ली सिर्फ दो टीमें बचीं है जो अभी भी प्लेऑफ़ की रेस में बनी हुई हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 21 मई को खेला जाना है। जो लगभग निर्णायक सिद्ध हो सकता है। जबकि गुजरात आरसीबी और पंजाब कल दिल्ली के हारने के बाद प्लेऑफ़ में पहले ही पहुँच चुके हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल का मुकाबला आज –

वहीं आईपीएल में 62वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल की टीम से आज होगा। दोनों ही टीम फिलहाल अंकतालिका में 9वें और 10वें स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल का यह इस साल का आखिरी मैच होगा जिसको टीम जीतके साथ विदाई चाहेगी। वहीं ऋतुराज की जगह पर कप्तानी संभाल रहे धोनी का यह सेकंड लास्ट मैच होगा। इसके बाद गुजरात के खिलाफ टीम का आखिरी मैच होगा। जिसमें टीम चाहेगी की दोनों मैच जीत के साथ अंत करे। 

आईपीएल अपडेट –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी