back to top
शनिवार, अगस्त 15, 2026

Gt vs dc : रविवार  को दूसरे मुकाबले में दिल्ली की हार के बाद गुजरात, आरसीबी और पंजाब प्लेऑफ़ में

Share

दिल्ली के अरुण जेटली में आईपीएल में रविवार को दूसरा मुकाबला खेला गया। gt vs dc के मध्य मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

Gt vs dc मैच का हाइलाइट्स –

केएल राहुल के शानदार शतक से दिल्ली ने खड़ा किया 200 का लक्ष्य –

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत ना सिर्फ धीमी रही बल्कि जल्दी ही डू प्लेसिस का विकेट भी खो दिया। फाफ 5 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठे। पहले विकेट के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने मिलकर एक बड़ी साझेदारी से टीम को मुश्किल से निकाल दिया। पोरेल 30(19) रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर आउट हुए।

 पोरेल की विकेट के बाद अक्षर ने भी राहुल के साथ 45 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 25(16) रन की पारी खेली। 

gt vs dc मैच में केएल राहुल का शानदार शतक

अक्षर के आउट होने के बाद ट्रीस्टीयन स्टब्स और राहुल ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 199 रन तक पहुंचा दिया। केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। राहुल 112(65) रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमें 14 चौके समेत 4 छक्के भी लगाए। जबकि स्टब्स 21(10) रन बनाकर नाबाद रहे। 

Gt ने गिल और साई सुदर्शन के शानदार बल्लेबाजी से 10 विकेट से जीता मैच –

जवाब 200 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। गुजरात की टीम बिना किसी विकेट गवाएं लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे साई सूदर्सन को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया। साई सुदर्शन 108(61) की पारी में शानदार शॉट लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके समेत 4 छक्के लगाए। वहीं शुभमन गिल भी 93(53) रन बनाकर नाबाद रहे अपनी पारी में 3 चौके समेत 7 छक्के लगाए। 

इस जीत के साथ ना सिर्फ गुजरात टाइटन्स बल्कि पंजाब किंग्स और आरसीबी ने भी प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। अब एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, लखनऊ और दिल्ली के बीच लड़ाई होगी।  रविवार को पहले मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को हराया।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी