back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Pbks vs rr : पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 10 रन से हराकर प्लेऑफ़ के और करीब पहुंचा

Share

आईपीएल में रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में pbks vs rr के मध्य मैच खेला गया। आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं कल rcb vs kkr के मध्य मैच बारिश के कारण बेनतिजा रहा था। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले, लेकिन इसके साथ ही kkr की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Pbks vs rr मैच का हाइलाइट्स – 

Pbks नें खराब शुरुआत के बाद खड़ा किया बड़ा स्कोर –

पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी के के लिए उतरी तो उसके सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आज कुछ खास ना कर सके। और 9 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर शिमरन हेटमायर को कैच दे बैठे। इसके बाद प्रभसिमरन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन पहला मैच खेल रहे मिचेल ओवन 0 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद प्रभसिमरन भी राजस्थान के द्वारा लिए गए रिव्यू में आउट पाए गए उनका विकेट तुषार को ही मिला। 

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने निहाल वढेरा के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। अय्यर 30 रन बनाकर रियान पराग का शिकार बने। अय्यर के विकेट के बाद शशांक सिंह ने निहाल के साथ मिलकर 58 रन की एक और अच्छी साझेदारी की। निहाल ने 70(37) रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। अंत के 16-20 ओवर के मध्य में शशांक और अजमतुल्ला उमरजई ने मिलकर 72 रन जोड़े। जिससे पंजाब किंग्स का स्कोर 20 ओवर में 219 रन पहुच गया। शशांक ने 59(30) तो उमरजई ने 21(9) रनों की पारी खेली। 

अच्छी शुरुआत को जीत मे ना बदल पाई राजस्थान की टीम –

220 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए मात्र 4.5 ओवर में ही 76 रन जोड़ दिए। वैभव 40(15) रन बनाकर बरार की गेंद पर आउट हुए। वैभव के विकेट के बाद यशस्वी ने एक ओर से तेजी से रन बनाने जारी रखे लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद बरार का दूसरा शिकार बने। इसके कुछ देर बाद संजु भी आउट हो गए। 

इसके बाद राजस्थान की पारी में कोई अच्छी साझेदारी ना बन पाई जिससे टीम पिछड़ती चली गई। जहां एक ओर से ध्रुव जूरेल तेजी से रन बनाते रहे वहीं दूसरे बल्लेबाज उनका साथ ना निभा सके। जिससे अंत के ओवर में टीम 10 रनों से पिछड़ गई। 53(31) रनों की पारी खेली। 

पंजाब किंग्स की तरफ से 3 विकेट लेने वाले हरप्रीत बरार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  Lsg vs srh के मध्य लखनऊ के लिए करो या मरो का मुकाबला –    

वहीं आईपीएल में सोमवार को लखनऊ और हैदराबाद और हैदराबाद के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम तो प्लेऑफ़ की दौर से बाहर हो चुकी है पर लखनऊ अभी भी पूरे मैच जीतकर प्लेऑफ़ में जा सकती है।

Lsg vs srh मैच में हेड का खेलना संदिग्ध – 

सनराइज़र्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने जानकारी दी है की सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस मैच में अनुपलब्ध रह सकते है। क्योंकि अभी वह वापस नहीं आ पाए है जबकि लखनऊ की टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट के करण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज विलियम ओ रुर्क को शामिल किया है। 

ब्रेक के बाद देखना होगा दोनों टीम कैसे प्रदर्शन करेंगी क्योंकि लखनऊ की टीम जहां शीर्ष के बल्लेबाजों के अलावा आयुष बदोनी के बल्ले से रन आए थे। लेकिन अभी भी ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं हैदराबाद की टीम अपनी साख बचाने के लिए उतरेगी। अब तक दोनों टीमों ने 5 मैच खेले हैं जिसमें 1 मैच हैदराबाद ने जबकि 4 मैच लखनऊ ने जीते हैं।  

Read more

Local News

hi_INहिन्दी