back to top
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

Rcb vs kkr : 17 मई से शुरू हो रहे आईपीएल टूर्नामेंट में केकेआर और आरसीबी मैच से होगा आगाज 

Share

भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध जैसे हालत होने से आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। कल यानि की 17 मई से फिर से टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। kkr vs rcb के मध्य यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

Rcb vs kkr मुकाबलें मे कोलकाता की करो या मरो का मुकाबला 

kkr टीम फिलहाल टूर्नामेंट में 12 मैचों में 5 जीत के साथ फिलहाल 6वें स्थान पर है। और उसे प्लेऑफ़ में पहुचने के लिए अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। वहीं आरसीबी की टीम फिलहाल 11 मैचों में 8 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। आरसीबी की टीम का लक्ष्य टूर्नामेंट में बचे अपने मैचों को जीतकर शीर्ष 2 में जगह बनाने पर है। kkr vs rcb ने अब तक 35 मैच खेले हैं जिसमें से कोलकाता को 20 में जबकि आरसीबी को 15 मैचों में जीत हासिल हुई है। 

Rcb vs kkr में कौन से खिलाड़ी नहीं होंगे अपने टीम के लिए उपलब्ध –

टूर्नामेंट में ब्रेक के बाद सभी टीमों को विदेशी खिलाड़ी अपने देश को लौट गए थे। जिससे कुछ खिलाड़ी अब अपने आईपीएल टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। बात कल के टीमों कि की जाए तो kkr टीम से मोइन अली वापस नहीं आ रहे जबकि रोवमन पॉवेल भी चोट के चलते आना मुश्किल है। इसके अलावा सुनील नरेन, डिकॉक, रसल, स्पेन्सर जॉनसन, अनरिक नॉर्तजे सभी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे है।  

वहीं आरसीबी टीम के सभी खिलाड़ी कैम्प में वापस तो आ चुके है पर बेथल राष्ट्रीय टीम की सेवा के लिए प्लेऑफ़ से पहले लौट सकते है। जबकि हजलवूुड चोट के चलते अभी भी खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि टीम ने एक मुकाबले में लुंगी एंगीडी को खिलाया था और उन्होंने 3 विकेट भी लिए थे। आरसीबी प्रशंसक के लिए राहत की बात है की टीम के कप्तान रजत पाटीदार प्रैक्टिस में शॉट खेलते दिखे गए और वे फिट लग रहे है। अगर रजत इस मैच के लिए अनुपलब्ध होते है तो वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे और उनकी जगह पर कप्तानी जीतेश शर्मा कर सकते है।   

विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास की खबर हमारी दूसरी पोस्ट में जबकि आईपीएल में सभी मैचों से संबंधित अपडेट –

Read more

Local News

hi_INहिन्दी